पुतिन की भारत यात्रा पर पूरी दुनिया की नजर, PM मोदी संग नई दिल्ली में होगी अहम बैठक
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की 11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अहम द्विपक्षीय बैठक होगी। बातचीत में क्रूड ऑयल, व्यापार, निवेश और रक्षा सहयोग प्रमुख मुद्दे रह सकते हैं।
75 सुखोई-57, S-400 की बाकी सप्लाई और परमाणु पनडुब्बी सहयोग पर भी नजर रहेगी।रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आ रहे हैं।
बैठक में दोनों देशों के बीच क्रूड ऑयल, व्यापार, रक्षा और निवेश समेत कई अहम मुद्दों पर बातचीत हो सकती है। इसके अलावा रक्षा क्षेत्र में कुछ बड़ी डील और घोषणाओं पर भी नजर है।