दिल्ली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया केस दर्ज , छात्र का आरोप– पैलेट गन से गई आंख की रोशनी दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर प्रदर्शनकारी छात्र साहिल की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है। हालांकि मामला अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया है। पैलेट गन के छर्रे लगने से एक छात्र की आंख की रोशनी चली गई।
राहुल गांधी केस दर्ज कराने के लिए शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे से संसद मार्ग में धरना दे रहे थे। उन्होंने कहा था कि जब तक FIR दर्ज नहीं होती, वे हटेंगे नहीं। इसके बाद 5.30 बजे पुलिस ने FIR लिखना शुरू किया था।
राहुल का आरोप है कि 20 जुलाई के प्रदर्शन में साहिल पैलेट गन से घायल हुए। 14 अगस्त को उन्होंने दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन उन्हें शिकायत की कॉपी ही नहीं मिली।

राहुल के साथ प्रियंका गांधी, अधीर रंजन चौधरी, सलमान खुर्शीद और जयराम रमेश भी मौजूद थे। राहुल बोले- शिकायत की कॉपी ही नहीं मिली |दिल्ली पुलिस बोली- शिकायत क्राइम ब्रांच को भेजी जाएगी|
ख़बरों के अनुसार शिकायत पीड़ित ने खुद दी है। 20 जुलाई को दर्ज सभी मामलों की जांच पहले से क्राइम ब्रांच कर रही है। पुलिस ने शिकायतकर्ता को बताया है कि उसकी शिकायत भी क्राइम ब्रांच को भेजी जाएगी।