राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी!कांग्रेस नेता राहुल गांधी मार्च करके सुप्रीम कोर्ट पहुंचे और उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल की. इस दौरान अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव समेत अन्य नेता मौजूद रहे.
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में सोमवार (12 अक्टूबर) को याचिका दाखिल की. बाराखंबा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, समेत 11 नेताओं ने याचिका दाखिल की.
याचिकाकर्ताओं में इनके अलावा आरजेडी से तेजस्वी यादव, टीएमसी से सौगत रॉय, लेफ्ट से एम. ए. बेबी और डी राजा, जेएमएम से महुआ माझी और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग से मोहम्मद बशीर शामिल हैं.
चीफ जस्टिस (सीजेआई) सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री को निर्देश दिया है कि याचिका की तकनीकी त्रुटियां को आज ही दूर करवाने की कोशिश की जाए. माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट नें मंगलवार (13 अक्टूबर) को सुनवाई हो सकती है.
राहुल गांधी ने सीजेआई से मिलने का अनुरोध किया था, जिसे सीजेआई ने मामला न्यायालय में है कहकर ठुकरा दिया. राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत अन्य बड़े नेता सुप्रीम कोर्ट कैंपस के भीतर गए.