पुणे में राहुल गांधी का छात्राओं से किया संवाद बोले- हर कोई अपने आप में अनूठा हैं। पुणे में राहुल गांधी ने छात्राओं के साथ सीधे संवाद में महिलाओं की आजादी, पितृसत्ता और परिवार में बराबरी का मुद्दा उठाया।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में पहुंचे। इस कार्यक्रम में सिर्फ छात्राएं शामिल हुईं। राहुल गांधी के मंच पर पहुंचते ही छात्राओं ने ‘राहुल-राहुल’ के नारे लगाए। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि देश की लड़कियों का आजाद होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि रिश्तों से अलग भी हर महिला की अपनी पहचान है और देश की असली ताकत करोड़ों महिलाओं के सपनों और विचारों में हैं ।

राहुल गांधी से परिवार में हिस्सेदारी को लेकर सवाल किया गया तो , उन्होंने कहा कि अगर कोई भाई हिस्सा मांगता है तो उसे अधिकार कहा जाता है, लेकिन अगर एक महिला वही हिस्सा मांगे तो उसे हिस्सेदारी कहा जाता है।महिला ने ये भी कहा कि परिवार अक्सर चाहते हैं कि महिला सुबह नौ से शाम पांच बजे तक नौकरी करे। इसके बाद घर लौटकर घरेलू काम करे, खाना बनाए और बच्चों को भी संभाले।
राहुल गांधी ने आगे ये भी कहा कि आज मैं राजनीति की बात करने नहीं आया हूं। हम आपके विचारों को आपसे ही साझा करेंगे और उस पर चर्चा करेंगे।