राहुल गांधी का दावा-”पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों को बेरहमी से पीटाघायल छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि जिन्होंने प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों से बर्बरता की, सबको सजा दिलाई जाएगी।राहुल गांधी का दावा-”पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों को बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान से सुनने की क्षमता चली गई”!
घायल छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि जिन्होंनेप्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों से बर्बरता की, सबको सजा दिलाई जाएगी !लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उसने NSUI के कार्यकर्ताओं और एक अन्य प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई।
इन लोगों को CEC ज्ञानेंद्र कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था।उन्होंने दावा किया कि केरल की एक महिला प्रदर्शनकारी के एक कान की सुनने की क्षमता पुलिस की कथित पिटाई के कारण चली गई।एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि केरल की अथिरा के एक कान ने सुनना बंद कर दिया है। वह अब एक कान से सुन नहीं सकती।
पिछली बार मैंने आपको एक लड़का दिखाया था जो अंधा हो गया था। अब, एक लड़की एक कान से बहरी हो गई है। छात्रा ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोपअथिरा ने मीडिया से कहा कि मैं केरल से हूं, दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ रही हूं। कल, जब पुलिस ने हमें हिरासत में लिया, तो बस में कोई महिला पुलिस अधिकारी नहीं थी। इसलिए, मैंने बस पूछा, ‘महिला पुलिस अधिकारी या महिला कांस्टेबल कहां है?
अगर वे हमें हिरासत में लेना चाहते हैं तो कम से कम एक महिला कांस्टेबल का मौजूद रहना अनिवार्य है।फिर, बस चली और कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन के सामने रुकी, जहां उन्होंने लगातार मेरे पूरे गाल पर वार किया। इसकी वजह से मेरी आंख पर चोट आई है और कान को नुकसान पहुंचा है।