पायलट साहब मेरा टिकट भी काट सकते’,राजा वडिंग के बयान से पंजाब कांग्रेस में हलचल, बोले- मैं राहुल का सिपाही!पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह के पदभार ग्रहण समारोह के दौरान एक बड़ा और तंज भरा बयान दिया है!

जिससे पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी सियासत में हलचल तेज हो गई है। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट की मौजूदगी में वडिंग ने कहा, “पायलट साहब अगली बार मेरा टिकट भी काट सकते हैं, लेकिन मैं राहुल गांधी का सिपाही बना रहूंगा!नेतृत्व में बदलाव और नाराजगी: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब कांग्रेस के नेतृत्व में बदलाव किया।
सचिन पायलट की संगठनात्मक रिपोर्ट और चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाले विरोधी गुट के दबाव के बाद वडिंग को 1 अक्टूबर 2026 को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था, जिसके बाद परगट सिंह को नया अध्यक्ष बनाया गया।पद छोड़ने के बाद राजा वडिंग ने पहले भी संकेत दिए थे कि पंजाब प्रभारी सचिन पायलट शायद चाहते थे कि ‘राजा’ की छुट्टी हो जाए। अब टिकट कटने वाले ताजा बयान को भी इसी नाराजगी के तौर पर देखा जा रहा है।
परगट सिंह के ताजपोशी समारोह से ठीक पहले राजा वडिंग ने चंडीगढ़ में अपने समर्थकों और कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ एक बैठक की, जिसे पार्टी के भीतर उनके शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा गया।
उन्होंने दावा किया कि पार्टी और उसकी विचारधारा उनके लिए किसी भी पद या टिकट से बड़ी है।
वडिंग ने बताया कि उन्होंने हाल ही में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी और उनसे आगामी चुनावों में पार्टी के लिए संघर्ष करने वाले युवाओं को 50 प्रतिशत से अधिक टिकट देने का आग्रह किया है!