बिहार- छात्रों के समर्थन में RJD का लोकभवन मार्च, वाटर कैनन चलाई गई, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी, पुलिस पर बोतलें फेंकीं गई हिरासत से छूटे तेजस्वी यादव
बिहार के सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 से फायरिंग के मामले को लेकर तेजस्वी यादव बुधवार को सड़क पर उतरे। उन्होंने पटना में जेपी गोलंबर से लोकभवन तक मार्च निकाला। करीब 5 किलोमीटर लंबे मार्च में उनके साथ करीब 5 हजार समर्थक मौजूद रहे।
RJD नेताओं ने साफ किया है कि जब तक सिवान के शीर्ष अधिकारियों को निलंबित नहीं किया जाता और परीक्षा प्रणाली में पूरी पारदर्शिता नहीं लाई जाती, तब तक उनका यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है
वीरचंद पटेल पथ स्थित RJD कार्यालय से शुरू हुआ जैसे ही इनकम टैक्स चौराहे के पास पहुंचा, पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा .तेजस्वी और मीसा भारती हिरासत में लिए गए ।
RJD का आरोप है कि बिहार में कोई भी प्रतियोगी परीक्षा पारदर्शी तरीके से नहीं हो रही है और लगातार पेपर लीक होने से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है.सिवान AK-47 गोलीकांड: 25 जुलाई को सिवान में परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर एक पुलिस कांस्टेबल द्वारा AK-47 से हवाई फायरिंग करने का मामला सामने आया था.
RJD के अनुसार सिर्फ एक सिपाही को निलंबित करना काफी नहीं है, इसके लिए सिवान के जिला मजिस्ट्रेट (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) पर बड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.