PM मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि आयोजन पर खर्च के बजाय बाढ़ पीड़ितों की मदद की जानी चाहिए.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी की ओर से आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीये जलाने के बजाय इस पर होने वाला खर्च बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद में लगाया जाता तो बेहतर होता.बीजेपी ने 17 सितंबर को शाम 6 से 7 बजे के बीच घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील की है. यह कार्यक्रम ‘सेवा संकल्प अभियान’ का हिस्सा बताया जा रहा है, जो 17 अक्टूबर तक चलेगा.
भाई वीरेंद्र ने कहा की अगर प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर करोड़ों रुपये खर्च कर दीये जलाने के बजाय ये खर्च बाढ़ पीड़ितों की सहायता में लगाया जा सकता था. तो ज़्यादा बेहतर होता। महंगाई और गरीबी को लेकर सरकार पर साधा निशान।आरजेडी विधायक ने महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और अपराध जैसे मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. कहा कि प्रधानमंत्री जी को देश की चिंता नहीं है, चिंता केवल अपनी है. विदेश यात्रा करना उनका धर्म है. उन्होंने पहले सोचा है कि पूरे विश्व का हम चक्कर लगा लें. हमारा नाम गिनिज बुक में आ जाए. देश जाए जहन्नुम में।
भाई वीरेंद्र ने आगे अपने बयान कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाने के लिए स्कूलों में शिक्षकों से दीया जलाने को कहा जा रहा है और ब्लॉक स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. उन्होंने सरकारी स्तर पर ऐसे आयोजनों को लेकर सवाल उठाया और कहा कि इस संसाधन का इस्तेमाल जरूरतमंदों की सहायता में किया जाना चाहिए.भाई वीरेंद्र ने कहा कि वह प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देंगे, लेकिन सरकारी स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों पर सवाल उठाते रहेंगे.