हिमाचल में सीजन की पहली बर्फबारी, उमड़े बड़ी संख्या में सैलानी ,वीकेंड पर शुक्रवार को 600 से अधिक पर्यटक वाहन हिमाचल प्रदेश के मनाली पहुंचे, बर्फबारी के बाद रोहतांग का बदला नजारा पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहा है।
हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी के बाद पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। वीकेंड पर शुक्रवार को 600 से अधिक पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे, जबकि करीब 100 वॉल्वो बसों से भी सैलानी यहां पहुंचे। बर्फबारी के बाद रोहतांग का बदला नजारा पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहा है।
बारिश के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान गिर गया। इसके चलते रोहतांग दर्रा सहित आसपास की चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली।दूसरे पखवाड़े में पर्यटन कारोबार के गति पकड़ने की उम्मीदइसके बाद पर्यटकों ने रोहतांग का रुख करना शुरू कर दिया। मनाली के अन्य पर्यटन स्थलों पर भी दिनभर चहल-पहल देखने को मिली। सितंबर के दूसरे पखवाड़े में पर्यटन कारोबार के गति पकड़ने की उम्मीद के बीच ताजा बर्फबारी को कारोबारी सकारात्मक संकेत मान रहे हैं।
कारोबारियों may anusar आने वाले दिनों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में और बर्फबारी होती है तो मनाली में पर्यटकों की संख्या बढ़ सकती है।ताजा बर्फबारी पर्यटन कारोबार के लिए संजीवनी साबित होगी,
रोहतांग सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई ताजा बर्फबारी पर्यटन कारोबार के लिए संजीवनी साबित होगी। इससे आने वाले दिनों में मनाली में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है। पर्यटको के अनुसार उन्हें करीब से बर्फ देखने का मौका मिला। बर्फ से ढकी चोटियों का नजारा उनके लिए यादगार रहा।