यूक्रेन पर कहर बनकर बरसा रूस मिसाइल हमलों से दहल उठे कई शहर 24 की मौत, 60 घायल ,रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव समेत करीब एक दर्जन क्षेत्रों में मिसाइलों और ड्रोन से बड़े पैमाने पर हमला किया।खुफिया एजेंसियों ने रूस की ओर से बड़े हमले की तैयारी की दी थी जानकारी सबसे ज्यादा मौतें यूक्रेन के उत्तरीचेर्निहाइव इलाके के प्रिलुकी में हुईं !रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव समेत करीब एक दर्जन क्षेत्रों में मिसाइलों और ड्रोन से बड़े पैमाने पर हमला किया।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इसे सबसे घिनौने हमलों में से एक बताया है।सबसे ज्यादा मौतें यूक्रेन के उत्तरी चेर्निहाइव इलाके के प्रिलुकी में हुईं, जहां रूसी मिसाइल ने पांच मंज़िला रिहायशी इमारत को पूरी तरह तबाह कर दिया।जेलेंस्की ने कहा कि यह हमला रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के जन्मदिन के दिन हुआ। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को पहले से इस हमले की आशंका थी।
यक्रेन रूसी हमले को पूरी तरह रोक नहीं सका। रूस की बैलिस्टिक मिसाइलों और नए जेट इंजन वाले ड्रोन को रोकना चुनौती बना हुआ है। अमेरिकी वायु रक्षा प्रणालियों के लिए पर्याप्त मिसाइलों की कमी भी यूक्रेन के सामने समस्या है।रूस और यूक्रेन के बीच साढ़े चार साल से अधिक समय से जारी युद्ध में दोनों पक्षों के बीच लंबी दूरी के हवाई हमले लगातार बढ़े हैं।