सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में ढहाई गई मस्जिद के नीचे मिले कुएं की जांच के लिए सोमवार सुबह ASI की टीम पहुंची। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के 3 अफसर दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। कुएं के अंदर उतरकर जांच की। फीता डालकर उसकी गहराई मापी।
कलक्ट्रेट में मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद मिले कुएं की जांच को सोमवार को पहुंची भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम ने इसकी उम्र 250 साल आंकी है। हालांकि लखनऊ से आई टीम ने कुएं की ईंटों, निर्माण शैली समेत अन्य पुरातात्विक बिंदुओं का बारीकी से निरीक्षण इसे प्रारंभिक निष्कर्ष बताया। टीम के मुताबिक, जांच अभी जारी है।सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद मिले कुएं की एएसआई जांच में प्रारंभिक तौर पर उसकी उम्र 250 साल आंकी गई है, जो उत्तर मध्यकालीन लखौरी ईंटों से बना प्रतीत होता है।
एएसआइ के अनुसार कुआं लखौरी ईंटों से बना उत्तर मध्यकालीन का प्रतीत हो रहा है। प्रारंभिक तौर पर इसकी उम्र करीब 250 वर्ष पुरानी हो सकती है। सहारनपुर जिला हड़प्पा कालीन सतभ्यता के इतिहास से जुड़ा बताया जा रहा हैं।