सलमान खान, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद पहली बार बाहर निकले , लोगों के दावों का दिया तगड़ा जवाब!हाल ही में अफवाहें उड़ीं कि सलमान खान अपने काम से ब्रेक ले रहे हैं। इस बीच वह एयरपोर्ट पर नजर आए हैं। माना जा रहा है कि उन्होंने लोगों के दावों का जवाब दिया है।

टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों के बाद, अभिनेता सलमान खान को भारी सुरक्षा के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया।सलमान खान सामान्य से अधिक कड़े सुरक्षा घेरे और स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट के सशस्त्र जवानों के साथ नजर आए।
जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलियां चलाई गई थीं, जिसकी जिम्मेदारी अनिल पंडित और हरमन संधू (लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा) ने ली थी।ऑडियो और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सलमान खान और उनके साथ काम करने वालों को खुली धमकी दी गई है।
सलमान खान ने काम से ब्रेक लेने या छिपने के दावों को गलत साबित करते हुए खुद सार्वजनिक तौर पर बाहर आकर यह दिखाया है कि वे सामान्य रूप से अपनी गतिविधियों में हैं।