उत्तर प्रदेश की राजनीति से एक बड़ी खबर है। 14 अक्टूबर 2026 को सपा के 3 बागी विधायक औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।
अमेठी के गौरीगंज में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी की मौजूदगी में इन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।बीजेपी में शामिल होने वाले इन 3 बागी विधायकों के नाम ,राकेश प्रताप सिंह – गौरीगंज (अमेठी) विधानसभा सीट से विधायक अभय सिंह – गोसाईंगंज (अयोध्या) विधानसभा सीट से , विधायकविनोद चतुर्वेदी – कालपी (जालौन) विधानसभा सीट से विधायक !
ये तीनों विधायक 2022 का विधानसभा चुनाव सपा के टिकट पर जीते थे। हालांकि, राज्यसभा चुनाव के दौरान इन्होंने बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी, जिसके बाद से ही इनकी सपा से दूरियां बढ़ गई थीं और अब इन्होंने आधिकारिक तौर पर बीजेपी का दामन थाम लिया है!