सऊदी अरब में कई ब्लास्ट के बाद दो एयरपोर्ट बंद, एअर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली रिटर्न; भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारीसऊदी अरब में हूती हमलों के कारण दिल्ली से रियाद जा रही एयर इंडिया की उड़ान AI2243 को वापस दिल्ली मोड़ दिया गया। वहीं रियाद स्थित भारतीय दुतावास ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
सऊदी अरब के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत कई ठिकानों पर हुए भीषण हूती हमलों के बाद सुरक्षा कारणों से दिल्ली से रियाद जा रही एयर इंडिया की उड़ान (AI2243) को अरब सागर के ऊपर से वापस दिल्ली मोड़ दिया गया।
एअर इंडिया की फ्लाइट AI2243 दिल्ली से रवाना हुई थी और गुजरात के ऊपर से होते हुए दक्षिण की ओर अरब सागर के ऊपर से गुजर रही थी। पायलटों ने बाद में विमान को वापस मोड़ दिया ।सऊदी अरब की वर्तमान स्थिति को देखते हुए रिजाद स्थिति भारतीय दुतावास ने अपने नागरियों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
अभी के हालात को देखते हुए, सऊदी अरब में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अलर्ट और सावधान रहें!एअर इंडिया, एअर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो ने 10 अक्टूबर 2026 तक रियाद जाने वाली और वहां से आने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। इंडिगो की एक फ्लाइट को दम्मम एयरपोर्ट पर उतारा गया।
यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और दक्षिण-पश्चिम स्थित आभा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। इन हमलों में 3 लोगों की मौत हुई है और 36 लोग घायल हुए!