सऊदी अरब के नेशनल अर्ली वॉर्निंग भेजे जाने के बाद मक्का और सऊदी अरब के कई अन्य हिस्सों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सऊदी अरब के नेशनल अर्ली वॉर्निंग प्लेटफ़ॉर्म के संभावित खतरे के बारे में चेतावनी संदेश भेजे जाने के बाद मक्का और सऊदी अरब के कई अन्य हिस्सों को अलर्ट पर रखा गया है। यह जानकारी सऊदी सिविल डिफेंस ने दी है। सऊदी सिविल डिफेंस डायरेक्टोरेट ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, “मक्का शहर में संभावित खतरे के बारे में चेतावनी देने के लिए नेशनल अर्ली वार्निंग प्लेटफ़ॉर्म ने एक अलर्ट जारी किया है,” और साथ ही निवासियों के लिए निर्देश भी जारी किए।
हालांकि, चेतावनी जारी करने के कुछ ही मिनटों बाद विभाग ने एक पोस्ट में कहा कि मक्का शहर, तबुक प्रांत, जेद्दाह गवर्नरेट और यानबू गवर्नरेट के लिए खतरा टल गया है।सिविल डिफेंस ने अलर्ट पाने वाले लोगों से शांत रहने, आधिकारिक निर्देशों का पालन करने और तुरंत किसी सुरक्षित जगह जाने और खतरा टलने तक वहीं रहने की अपील की थी।लोगों को यह सलाह भी दी गई थी कि खतरा टलने तक वे अपने घरों या इमारतों से बाहर न निकलें, खुली जगहों, खिड़कियों, कांच, बालकनियों और छतों से दूर रहें और भीड़-भाड़ वाली या खतरनाक जगहों पर जाने से बचें।
इमारत बाहर मौजूद लोगों को निर्देश दिया गया कि वे पास की किसी इमारत में चले जाएं या किसी मज़बूत रुकावट के पीछे शरण लें।
सऊदी सिविल डिफेंस ने कहा कि गाड़ी चलाते समय चेतावनी मिलने पर लोगों को सड़क के किनारे गाड़ी रोक लेनी चाहिए और पुलों व ऊंची इमारतों से दूर रहना चाहिए।सिविल डिफेंस ने लोगों को खतरनाक जगहों पर न जाने और वहां तस्वीरें न लेने की सलाह भी दी।