गुजरात के कच्छ जिले के नखत्राणा में कबाड़ उतारते समय एक छोटे कमर्शियल वाहन के डीजल टैंक में अचानक जोरदार धमाका हो गया। हादसे में दो बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और धमाके की असली वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।पुलिस के अनुसार , धमाके के समय मोहम्मद इलियास और नूर मोहम्मद इलियास वाहन से कबाड़ उतार रहे थे। इसी दौरान वाहन के फ्यूल टैंक में अचानक विस्फोट हो गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि इसकी चपेट में वाहन के पास मौजूद दो बच्चे भी आ गए।

मृतकों में 2 बच्चे एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम ने घटना के बाद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। शुरुआती जानकारी में डीजल टैंक में धमाका होने की बात सामने आई है, लेकिन विस्फोट की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
पुलिस ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि वाहन के डीजल टैंक में किस वजह से विस्फोट हुआ और क्या इसके पीछे कोई तकनीकी खराबी थी।