सेंसेक्स 1124 अंक गिरा, लगातार 8वें हफ्ते गिरावट,निवेशकों की वेल्थ ₹7 लाख करोड़ घटी,ट्रम्प के ईरान जंग रोकने से इनकार का असर!
सोमवार को भी शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 1124 अंक या 1.52% की गिरावट के साथ 72,772 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 360 अंक या 1.56% की गिरावट रही, ये 22,780 पर बंद हुआ।

बाजार में आई तेज बिकवाली से निवेशकों की वेल्थ 7 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा घट गई है। कल जब बाजार बंद हुआ था, तब BSE में लिस्टेड सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैप 482 लाख करोड़ रुपए के करीब था, जो आज घटकर 475 लाख करोड़ रुपए के करीब आ गया है।भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार मच गया, जहां BSE सेंसेक्स अंक (1.52%) टूटकर 72,771.72 के स्तर पर बंद हुआ।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ईरान के साथ जारी भू-राजनीतिक संघर्ष में जंग रोकने या युद्धविराम के प्रस्ताव को खारिज करने की खबरों ने वैश्विक और घरेलू बाजारों में भारी घबराहट पैदा कर दी है।