चिदंबरम के सवाल का शशि थरूर ने दिया दो टूक जवाब ! कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पी. चिदंबरम के सम्मेलन से देश को मिलने वाले लाभ पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए भारत की प्रतिष्ठा और वैश्विक मंच पर भूमिका पर जोर दिया।शशि थरूर ने ब्रिक्स सम्मेलन को भारत के लिए महत्वपूर्ण कूटनीतिक अवसर बताया।
उन्होंने चिदंबरम के सवालों का जवाब देते हुए भारत की प्रतिष्ठा पर जोर दिया।देश में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आयोजन पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम को उनकी अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने जवाब दिया है।
कांग्रेस सांसद थरूर ने ब्रिक्स सम्मेलन का समर्थन करते हुए इसे भारत के लिए महत्वपूर्ण कूटनीतिक अवसर बताया है। उन्होंने अपनी पार्टी के वरिष्ठ सहयोगी से अलग राय रखी है।चिदंबरम ने एक दिन पहले सम्मेलन को लेकर यह सवाल उठाया था कि इससे देश को क्या मिलेगा।