लगातार 8वें हफ्ते फिसला बाजार, मंदी के करीब निफ्टी आज 570 अंक नीचे बंद हुआ; 25 साल पहले लगातार 9 हफ्ते गिरा था!
शेयर बाजार लगातार 8वें हफ्ते लाल निशान में बंद हुआ है। आज 1 अक्टूबर को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 570 अंक या 0.79% नीचे 71,910 पर बंद हुआ। निफ्टी में 198 अंक या 0.88% की गिरावट रही, ये 22,422 पर आ गया है।
ऑटो और मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है।25 साल में गिरावट का सबसे लंबा दौर ,ये लगातार 8वां हफ्ता है जब बाजार लाल निशान में बंद हुआ है। ये पिछले 25 सालों में गिरावट का सबसे लंबा दौर है। इससे पहले साल 2001 में बाजार में लगातार 9 हफ्तों तक गिरावट आई थी।जनवरी में अपने 26,373 के ऑल-टाइम हाई स्तर से निफ्टी अब तक करीब 15% नीचे आ चुका है। शेयर बाजार के नियमों के मुताबिक, यदि बाजार अपने ऊपरी स्तर से 20% तक गिर जाता है, तो उसे ऑफिशियल ‘बेयर मार्केट’ मान लिया जाता है।
10 साल के अमेरिकी सरकारी बॉन्ड पर मिलने वाला ब्याज (यील्ड) बढ़कर 5.33% और 30 साल के बॉन्ड पर 5.67% पहुंच गया है। यह 2002 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। सुरक्षित सरकारी बॉन्ड पर ज्यादा रिटर्न मिलने से विदेशी निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकालकर बॉन्ड में लगा रहे हैं, जिससे शेयरों में गिरावट बढ़ी है।
3. रुपए में गिरावट: डॉलर के मजबूत होने से भारतीय रुपए में कमजोरी आई है। प्रति डॉलर रुपया गिरकर 95.98 के स्तर पर आ गया। हालांकि सरकारी बैंकों द्वारा डॉलर की बिक्री से रुपए को सहारा देने की कोशिश की गई, लेकिन करेंसी के कमजोर होने का सीधा नकारात्मक असर शेयर बाजार पर पड़ा। मनीव्यू का शेयर 62% ऊपर ₹55 पर लिस्ट
डिजिटल लैंडिंग प्लेटफॉर्म मनीव्यू के शेयर ₹34 के इश्यू प्राइस के मुकाबले 61.76% ऊपर ₹55 पर लिस्ट हुए। 24 से 28 सितंबर तक खुला यह आईपीओ 98.46 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें सबसे ज्यादा रुझान संस्थागत खरीदारों का रहा, जिनका हिस्सा 227 गुना से ज्यादा भरा था।