सोने और चांदी में 10 दिन की गिरावट के बाद तूफानी तेजी देखने को मिली। आज यानी 3 सितंबर को शाम 6 बजे के आसपास गोल्ड-सिल्वर में अचानक उछाल आया। ग्लोबल मार्केट में सोना 2.84% उछला और कीमत 125 बढ़कर 4540 डॉलर प्रति औंस हो गई। कोमेक्स पर चांदी में 2.71% यानी 1.77 डॉलर की तेजी देखने को मिली और कीमत 67 डॉलर प्रति औंस के पार चली गई।
सोने-चांदी की यह तेजी भारतीय बाजार में भी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 3400 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया और चांदी में भी 4400 रुपए प्रति किलोग्राम का जोरदार उछाल आया।
शाम 7 बजे तक सोने की कीमत 1,55,401 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम हो गई। इस दौरान इसका हाई लेवल 1,55,798 रुपए (gold rate today) और लो लेवल 1,53,251 रुपए रहा। जबकि पिछले दिन यह 1,52,402 रुपए पर क्लोज हुआ था।