आकाशवाणी भवन के पास पुलिसकर्मियों पर पथराव, दो जवान घायल; अब तक कई लोग हिरासत मेंदिल्ली में सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान आकाशवाणी भवन के पास पुलिस पर पथराव का आरोप लगा। अधिकारियों के मुताबिक, दो पुलिसकर्मी घायल हुए और करीब 500 लोगों को हिरासत में लिया गया।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के दौरान तनाव की स्थिति बन गई। आकाशवाणी भवन के पास इम्तियाज अली मार्ग पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग गिराने के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों पर पथराव किया।
इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, उनको आरएमएल अस्पताल ले जाया गया है।वहीं कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। यह प्रदर्शन मुख्य चुनावआयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आयोजित किया गया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर तक पहुंचने से रोकने के लिए राजधानी के कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी थी।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे आंदोलनकारी आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर जमा होने की योजना बना रहे हैं। इसी बीच अभिजीत दिपके को दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।