सूर्य और शनि एक-दूसरे से ठीक 180 डिग्री की दूरी (आमने-सामने) पर होंगे, जिससे ज्योतिष में समसप्तक या प्रतियुति दृष्टि योग का निर्माण हो रहा है। इस समय सूर्य कन्या राशि में और वक्री शनि मीन राशि में स्थित हैं।
प्रतियुति योग का मुख्य प्रभाव खगोलीय और ज्योतिषीय स्थिति,जब दो शक्तिशाली ग्रह आमने-सामने होते हैं, तो इसे प्रतियुति कहा जाता है।इससे मानसिक स्थिति, कार्यक्षेत्र और रिश्तों पर गहरा प्रभाव पड़ता है।ज्योतिषीय गणना के अनुसार यह स्थिति वृषभ, कन्या, सिंह और धनु राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ परिणाम और प्रगति के अवसर लेकर आ रही है।