थाईलैंड में बाढ़ से भारी तबाही, अब तक 31 लोगों की मौत, तेज आंधी और बारिश का अलर्ट! थाईलैंड में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है और 35 लाख से अधिक लोग प्रभावित
थाईलैंड में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। आपदा रोकथाम और शमन विभाग के अनुसार, वीकेंड और सोमवार को हुई भारी बारिश से बैंकॉक में बाढ़ आ गई, जिससे सड़कें और इलाके पानी में डूब गए।पिछले हफ्ते कई दिनों की मूसलाधार बारिश के बाद कई इलाके जलमग्न हो गए थे। शहर के हालात में काफी सुधार हुआ है, हालांकि कुछ निचले इलाकों में अभी भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है।
स्थानीय लोगों ने शॉपिंग मॉल के बाहर बाढ़ वाली सड़क को एक अस्थायी तैरते बाजार में बदल दिया, जहां विक्रेता पानी में चलकर और तैरते हुए प्लेटफॉर्म और फोम बॉक्स का इस्तेमाल करके मछली और सब्जियां बेच रहे थे।बैंकॉक आपदा-प्रभावित क्षेत्र घोषित! लगातार भारी बारिश के कारण बड़े पैमाने पर बाढ़ आने के बाद बैंकॉक कोआपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया था। कई इलाकों में स्कूल दूसरे दिन भी बंद रहे!बाढ़ के कारण बैंकॉक के हवाई अड्डों पर यात्रा में भी रुकावट आई।