यूपी बना 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य , सीएम योगी 2017 के पहले नहीं थीं बुनियादी सुविधाएं और अवसर,!मुख्यमंत्री योगी ने ‘एक्स’ पर लिखा कि प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में लगभग 2.27 गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। यूपी सरकार भदोही के विकास, बाजार और अवसर के नए द्वार खोल रही है।
![]()
उत्तर प्रदेश पिछले10 वर्षों में लगभग2.27 गुना निर्यात वृद्धि के साथ ₹2 लाख करोड़ का आंकड़ा पार कर देश का 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य बन गया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि भदोही का हुनर पहले अपनी राह तलाशता था, लेकिन आज सरकार उसके लिए विकास, बाजार और अवसर के नए द्वार खोल रही है।इस निर्यात में भदोही के कालीन का बड़ा योगदान है।
निर्यात वृद्धि: राज्य का कुल निर्यात बढ़कर ₹2 लाख करोड़ से अधिक हो गया है, जिसमें भदोही के हस्तनिर्मित कालीन उद्योग का विशेष योगदान है।सीएम योगी का बयान: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017से पहले कारीगरों और बुनकरों को बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ता था, लेकिन अब डबल इंजन सरकार में यह हुनर वैश्विक बाजार से जुड़ रहा है।
इंडिया कारपेट एक्सपो: सीएम योगी ने एशिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हस्तनिर्मित कालीन व्यापार मेले के स्वर्ण जयंती संस्करण का शुभारंभ किया, जिसमें कई देशों के खरीदार शामिल हुए।विकास परियोजनाएं: इस दौरे के दौरान भदोही, औराई और ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए ₹1,340 करोड़ से अधिक की 112 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया।