प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के बिल में सितंबर माह में 7.93 फीसदी की कमी होगी। इस संबंध में पावर कार्पोरेशन ने आदेश जारी किए । इससे उपभोक्ताओं को करीब 604 करोड़ का फायदा होगा।
बिजली उपभोक्ताओं को सितंबर में बिजली के बिल से अब तक की सबसे ज्यादा राहत मिल सकती है। जून में 10 प्रतिशत ज्यादा बिजली का बिल देने वाले उपभोक्ताओं को जुलाई में जहां 4.43 प्रतिशत व अगस्त में 2.92 प्रतिशत कम बिल देना पड़ा।

एफपीपीसीए के तहत जून माह के ईंधन अधिभार शुल्क में कमी को देखते हुए अगस्त के बिजली बिल पर सितंबर में सभी श्रेणियों के लगभग 3.73 करोड़ उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। इस संबंध में पावर कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा जल्द ही आदेश जारी करने की कवायद की जा रही है।
राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा के अनुसार सितंबर माह के लिए ईंधन एवं बिजली खरीद समायोजन अधिभार में 7.93 प्रतिशत की कमी का आदेश जारी कर दिया गया है। इससे पहले जुलाई माह में उपभोक्ताओं को 4.43 प्रतिशत और अगस्त माह में 2.92 प्रतिशत की कमी मिली थी।