मुरादाबाद में ‘सहकारिता से समृद्धि’ विषय पर हुआ जागरुकता कार्यक्रम हुआ । उत्तर प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को नई गति देने के लिए विशेष मुहिम चल रही है। ‘सहकारिता से समृद्धि’ के संकल्प को जमीनी स्तर पर साकार करने के उद्देश्य से स्थानीय पंचायत भवन सभागार में एक विशाल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
छोटे और सीमांत किसानों की आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए अब उन्हें 6 प्रतिशत की दर से 6 लाख रुपये तक का लोन आसानी से मिल जाएगा। अभी तक किसानों को इसी लोन के लिए 11-12 प्रतिशत ब्याज देना पड़ता था। राज्य सरकार ने किसानों को राहत पहुंचाते हुए 384 करोड़ रुपये का बजट पास किया है।
इस कार्यक्रम की शुरूआत जेवर ब्लाक में बुधवार को विधायक धीरेंद्र सिंह की मौजूदगी में हुई। मौके पर किसानों को मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण दिखाया गया। विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया पहले किसानों को 11-12 प्रतिशत तक का ब्याज वहन करना पड़ता था। अब सरकार ने उन्हें 5.50 प्रतिशत की राहत दी है। इससे प्रदेश के 5 लाख से ज्यादा किसानों को राहत मिलेगी।
चंदौली में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना और भारत टैक्सी सेवा का शुभारंभ किया गया। सदर विकासखंड स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य स्तरीय शुभारंभ किया, जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में दिखाया गया।उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड इस योजना को चला रहा है। इसके तहत योग्य किसानों को छह लाख रुपये तक का दीर्घकालीन ऋण छह प्रतिशत की ब्याज दर पर मिलेगा। जो किसान समय पर ऋण की किस्त चुकाएंग।
प्रदेश सरकार ने इस योजना के लिए 384 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। अगले पांच सालों में करीब पांच लाख किसानों को इसका लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है। यह ऋण सिर्फ खेती के लिए ही नहीं, बल्कि कृषि से जुड़ी दूसरी गतिविधियों और जरूरी पूंजी निवेश के लिए भी मिलेगा। ऋण मंजूरी की प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन सिस्टम पर जोर दिया गया है।