यूपी में राज्यसभा चुनाव, दो प्रत्याशियों के पर्चे खारिज, सपा-भाजपा के प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तयUP, यूपी की दस सीटों के लिए होने वाले राज्यसभा चुनाव में सपा और भाजपा के प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए हुए नामांकन की जांच में दो निर्दलीय प्रत्याशियों ओंकारनाथ चौरसिया और कांते सायना—के पर्चे खारिज होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के 8 और समाजवादी पार्टी के 2 प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।

चुनाव अधिकारी अजीत वर्मा के अनुसार, निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन में आवश्यक प्रस्तावक न होने के कारणउनके पर्चे निरस्त किए गए। इसके साथ ही मैदान में केवल 10 उम्मीदवार बचे हैं, जिससे 16 अक्टूबर को होने वाले मतदान की आवश्यकता अब समाप्त हो गई है।निर्विरोध चुने जाने वाले उम्मीदवारभारतीय जनता पार्टी (BJP) (8 सीट)
धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, राम प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह औरश्रुति गंगवार समाजवादी पार्टी (SP) (2 सीट)प्रो. राम गोपाल यादव और धनराज नाथवानी!