ईरान के साथ अमेरिका की जंग छठे महीने में पहुंच गई है। पेंटागन के आंकड़ों के अनुसार, जंग में अब तक 18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 756 घायल हुए हैं।
ईरान के साथ अमेरिका की जंग छठे महीने में पहुंच गई है और इस दौरान हताहत हुए अमेरिकी सैनिकों का आंकड़ा 770 के पार पहुंच गया है। पेंटागन के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक कुल 774 अमेरिकी सैन्यकर्मी हताहत हुए हैं। इनमें 18 सैनिकों की मौत हुई है, जबकि 756 सैनिक घायल हुए हैं।

पिछले कुछ हफ्तों में अमेरिका और ईरान के बीच बड़े पैमाने पर लड़ाई नहीं हुई है और दोनों पक्ष काफी हद तक युद्धविराम की स्थिति में रहे हैं, ऐसे में सवाल उठता है कि घायलों के आंकड़े क्यों बढ़े। रिपोर्ट के मुताबिक, हाल में जोड़े गए कुछ आंकड़े ऐसे सैनिकों से जुड़े हो सकते हैं जिनकी चोट पहले सैन्य मेडिकल सिस्टम में दर्ज हुई थ।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जून में ईरान के साथ हुए 14 सूत्री समझौता ज्ञापनके तहत युद्धविराम की अवधि आगे नहीं बढ़ाई। यह युद्धविराम सोमवार को खत्म हो गया। इसके बावजूद इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान दोबारा शुरू नहीं हुए हैं। हालांकि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अब भी विवाद का सबसे अहम मुद्दा बना हुआ है।