वाराणसी, अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाका, दो मकान क्षतिग्रस्त, मलबे में दबे छह लोग; निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू !वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर (पंचकोशी) इलाके में एक कथित अवैध पटाखा फैक्ट्री में शाम करीब 5:00 बजे भीषण धमाका हुआ।
पटाखा कारोबारी राजू खान का मकान पूरी तरह से ढह गया (जमींदोज हो गया), और बगल का दूसरा मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ है।हताहत/फंसे लोग: मलबे में करीब छह लोगों के दबे होने की आशंका है। प्रारंभिक तौर पर 2 लोगों को मलबे से बाहर निकाले जाने की सूचना है।
राहत एवं बचाव: सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें मौके पर पहुंच गईं और सर्च व रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। डीसीपी राजेश पांडे के अनुसार मौके से पुराने और हाथ से बनाए गए पटाखे बिखरे मिले हैं
सारनाथ स्थित पैगंबरपुर में अवैध पटाखा फैक्टरी में बृहस्पतिवार शाम तेज धमाका हो गया।
विस्फोट से राजू खान का मकान जमींदोज हो गया, जबकि बगल का दूसरा मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ। मलबे में छह लोगों के दबने की सूचना है। पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम राहत-बचाव में जुटी है। राजू खान की मां की तलाश जारी है