रीवा-सीधी मार्ग के बदबार स्टैंड के पास पवन एक्सप्रेस बस और बल्कर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और करीब 20 लोग घायल हुए। लगभग 12 लोगों के मौत की भी खबर सामने आ रही है। पुलिस और राहत दल ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को संजय गांधी अस्पताल रीवा पहुंचाया।

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 39 पर एक सड़क दुर्घटना हुई है। यह हादसा बदबार स्टैंड के पास हुआ है। सीधी की ओर से आ रही पवन एक्सप्रेस बस और रीवा की ओर से आ रहे बल्कर के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें कई लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। हालांकि अभी पुष्ट जानकारी सामने आना बाकि है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए।
स्थानीय निवासियों ने तुरंत गुढ़ थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया।