दिल्ली से हिमाचल प्रदेश का हवाई सफर हुआ सस्ता, मात्र 3000 रुपये में मिल रहा टिकट, बरसात के कारण दिल्ली-हिमाचल हवाई किराया हुआ कम।दिल्ली से कांगड़ा के लिए टिकट अब मात्र 3000 रुपये में। स्पाइसजेट और इंडिगो दे रही हैं नियमित सस्ती सेवाएं।
दिल्ली से हिमाचल प्रदेश का हवाई सफर हुआ सस्ता । बरसात और मौसम बिगड़ने के कारण इन दिनों गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डे से दिल्ली का हवाई किराया काफी कम हुआ है। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। कुछ दिन पहले कांगड़ा हवाई अड्डे से दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को 14 से 15 हजार रुपये किराया देना पड़ता था। एक समय ऐसा भी था जब दिल्ली से कांगड़ा हवाई अड्डे का किराया 30 हजार रुपये से ज़्यादा था।
वापसी का टिकट रहेगा महंगा। इन दिनों दिल्ली से कांगड़ा हवाई अड्डे का किराया करीब तीन हजार रुपये के आसपास है। वहीं, कांगड़ा हवाई अड्डे से दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को करीब चार से पांच हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। किराया सीटों की उपलब्धता व बुकिंग के अनुसार कम या ज़्यादा हो सकता है।
स्पाइसजेट की तुलना में इंडिगो का किराया कुछ अधिक है। यात्रियों के लिए राहत यह है कि पिछले महीनों की तुलना में दोनों एयरलाइंस के किराये में काफी कमी आई है।