विशेष गहन पुनरीक्षण के तीसरे चरण में शामिल कई राज्यों ने अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने की तारीख आगे बढ़ा दी है। अलग-अलग कारणों का हवाला देते हुए राज्यों ने अंतिम सूची जारी करने की तारीख 11 से 28 दिन तक आगे बढ़ाई गई है। निर्वाचन आयोग ने 14 मई को 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर के तीसरे चरण की शुरुआत की थी। यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से 36.73 करोड़ मतदाताओं को शामिल करते हुए शुरू की गई थी।

विशेष गहन पुनरीक्षण के तीसरे चरण में शामिल कई राज्यों में अंतिम मतदाता सूची जारी करने की तारीख बढ़ा दी गई है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा बदलाव हुआ है। यहां अंतिम सूची सात सितंबर के बजाय चार नवंबर को जारी होगी। दिल्ली और कर्नाटक में 20 दिन, तेलंगाना में 18 दिन और ओडिशा में 15 दिन की देरी हुई है। आंध्र प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में भी 11 दिन की बढ़ोतरी की गई है। तीसरे चरण में 16 राज्य और तीन केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं।
तीसरे चरण में शामिल राज्य एसआईआर के तीसरे चरण में दिल्ली, ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, तेलंगाना, पंजाब, कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड, नागालैंड, त्रिपुरा और दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव शामिल हैं। महाराष्ट्र में अंतिम मतदाता सूची जारी करने की तारीख सबसे अधिक आगे बढ़ाई गई है। यहां अंतिम सूची 7 सितंबर के बजाय अब 4 नवंबर को जारी की जाएगी।