Close Menu
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • पंजाब
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
    • मुंबई
  • दिल्ली/एनसीआर
  • कारोबार
  • खेल
  • राजनीति
  • मनोरंजन
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Hind ki Asha
Subscribe
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • पंजाब
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
    • मुंबई
  • दिल्ली/एनसीआर
  • कारोबार
  • खेल
  • राजनीति
  • मनोरंजन
Hind ki Asha
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • दिल्ली/एनसीआर
  • कारोबार
  • खेल
  • राजनीति
  • मनोरंजन
Home » भगवान जगन्नाथ इतने अमीर कि बैंक में ₹1912 करोड़ पड़े हैं

भगवान जगन्नाथ इतने अमीर कि बैंक में ₹1912 करोड़ पड़े हैं

Hindi kiBy Hindi kiSeptember 3, 2026 | 8:00 pm
WhatsApp Facebook Twitter Pinterest Email Telegram

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन की ओर से जारी बयान के मुताबिक 31 अगस्त तक तीन योजनाओं के तहत फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में 1,811.10 करोड़ रुपये जमा थे।पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर के बारे में लगभग हर कोई जानता है। इस मंदिर की संपत्ति को लेकर जो डिटेल सामने आई है, वो चौंका देने वाली है। मंदिर प्रशासन के अनुसार बैंक में करोड़ों रुपये जमा हैं, जबकि देशभर में मंदिर के नाम पर इतनी जमीन है कि एक बड़ा शहर बस सकता है।

मंदिर के पास 31 अगस्त तक अलग-अलग बचत खाते, चालू खाते और फ्लेक्सी खातों (बचत खाते और सावधि जमा के मिश्रण वाले खाते) में 100.71 करोड़ रुपये भी थे जिससे इसकी कुल बैंक जमा राशि लगभग 1,911.80 करोड़ रुपये हो गई। इसमें से 1,311.10 करोड़ रुपये अलग-अलग सरकारी बैंकों में जमा हैं जबकि शेष 500 करोड़ रुपये ओडिशा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई अक्षय निधि है जिसे मंदिर के लाभ-हानि खाते में रखा गया है।

मंदिर प्रशासन के अनुसार उसकी आय मुख्य रूप से भक्तों के दान, मंदिर की खदानों से होने वाली कमाई, सावधि जमा पर मिलने वाले ब्याज, जमीन की खरीद-बिक्री और सरकारी अनुदान से होती है।SJTA के मुख्य प्रशासक अरविंद पाढ़ी ने कहा, ”आय का कुछ हिस्सा अक्षय निधि के तौर पर सावधि जमा में रखा जाता है और दूसरा हिस्सा स्थापना कोष के तौर पर सावधि जमा में रखा जाता है। बाकी बची आय को मंदिर के कोष में रखा जाता है।” उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन की मुख्य जिम्मेदारी अपनी सभी संपत्ति का सही ढंग से रखरखाव करना है।

मंदिर के नाम पर देश भर में 60,821 एकड़ जमीन है। इसमें से 60,426 एकड़ जमीन ओडिशा के 24 जिलों में जबकि 395 एकड़ जमीन पश्चिम बंगाल समेत छह अन्य राज्यों में है। मंदिर का सोना, हीरा और अन्य कीमती वस्तुएं कड़ी सुरक्षा के बीच ‘रत्न भंडार’ में रखी गई हैं।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest Email Telegram
Hindi ki
  • Website

Related Posts

गणेश चतुर्थी से पहले सरकार का यात्रियों को तोहफा

September 3, 2026 | 9:05 pm

आसमान में ‘हॉक आई’ की वापसी, ISRO जन्माष्टमी पर लॉन्च करेगा EOS-5

September 3, 2026 | 8:30 pm

देश के छोटे शहरों का सफर होगा आसान

September 3, 2026 | 8:25 pm
Leave A Reply Cancel Reply

hind ki asha
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • दिल्ली/एनसीआर
  • कारोबार
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Hind Ki Asha. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.