सऊदी के दम्माम एयरपोर्ट पर हूती का बड़ा हमला, 1 की मौत और 8 घायल; अमेरिका ने दूतावास स्टाफ को देश छोड़ने का दिया आदेश
!सऊदी अरब के पूर्वी हिस्से में दम्माम स्थित किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार शाम हमला हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।
7 के दम्माम एयरपोर्ट पर हूती का बड़ा हमला, 1 की मौत और 8 घायल; हूती हमलों से सऊदी अरब के कई एयरपोर्ट प्रभावित हो चुके हैं
अथॉरिटी के बयान में कहा गया कि घायलों की हालत गंभीर है।
एयरपोर्ट को हुए भौतिक नुकसान का आकलन किया जा रहा है।हमला कैसे हुआ इसका अभी कुछ बता नहीं है, लेकिन हाल के दिनों में यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा प्रोजेक्टाइल से सऊदी एयरपोर्ट्स पर बार-बार हमले किए जा रहे हैं।
यह हमला क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच हुआ है, जहां हूती हमलों से सऊदी अरब के कई एयरपोर्ट प्रभावित हो चुके हैं।वाशिंगटन ने सऊदी अरब में गैर-जरूरी अमेरिकी दूतावास के कर्मचारियों और उनकेपरिवारों को देश छोड़ने का आदेश दिया है, क्योंकि यमन के हूती विद्रोही द्वारा सऊदी अरब पर लगातार घातक हमले किए जा रहे हैं।
सऊदी अरब के शैबा ऑयलफील्ड पर हमले में एक भारतीय घायल, दूतावास ने दी जानकारी सऊदी अरब के शैबा ऑयलफील्ड पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक घायल हो गया है। भारत के सऊदी अरब स्थित दूतावास ने इसकी पुष्टि की है।शैबा ऑयलफील्ड पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक घायल हुआ है। घायल भारतीय नागरिक को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
शैबा ऑयलफील्ड सऊदी अरब का एक प्रमुख तेल उत्पादन केंद्र है। क्षेत्र में हाल के दिनों में हूती हमलों और तनाव के बीच यह घटना हुई है। दूतावास घायल भारतीय की स्थिति पर नजर रखे हुए है और आवश्यक सहायता सुनिश्चित कर रहा है।