पीएम मोदी के वडोदरा कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त क्रेज, 60 मिनट में फुल हुईं सीटें, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग मेंकार्यक्रम में शामिल होने वालों को बुकमायशो अकाउंट पर डिजिटल M-टिकट और QR कोड मिलेगा. रजिस्ट्रेशन, सत्यापन, प्रवेश और बैठने की पूरी प्रक्रिया डिजिटल तरीके से संचालित की जाएगी.
पीएम मोदी के वडोदरा कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त क्रेज, 60 मिनट में फुल हुईं सीटें गुजरात के वडोदरा में मंगलवार को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. पहली बार इस तरह के कार्यक्रम के लिए बुक माय शो के जरिए मुफ्त डिजिटल रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई और शुरू होने के महज एक घंटे के भीतर सभी सीटें बुक हो गईं.
वडोदरा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की इस पहल को लोगों का भारी समर्थन मिला जिससे कार्यक्रम के प्रति उत्साह का अंदाजा लगाया जा सकता है. अधिकारियों के अनुसार यह अपनी तरह की पहली पहल के तहत, मंगलवार को होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए ‘बुकमाईशो’ के जरिए नि:शुल्क पंजीकरण की सुविधा शुरू की गई, जिसमें वडोदरा नगर निगम ने पंजीकरण का प्रबंधन करने के लिए इस निजी डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि लोगों की शानदार प्रतिक्रिया मिली और पंजीकरण शुरू होने के एक घंटे के भीतर ही सभी सीट बुक हो गईं।