सलमान खान के साथ अदृश्य शक्ति कौन हैं जो उनके साथ रहती हैं !हाल ही में ‘Koffee With Karan 9 के पहले एपिसोड में सलमान खान ने खुद यह दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि मुंबई के गैलेक्सी अपार्टमेंट वाले उनके पुराने बेडरूम में कोई अदृश्य या रहस्यमयी ताकत (Unseen Presence) रहती थी, जिसे उन्होंने कभी देखा तो नहीं लेकिन हमेशा महसूस किया।

शो के दौरान जब करण जौहर ने याद किया कि जब वे ‘कुछ कुछ होता है’ की कहानी सुनाने सलमान के घर गए थे, तो उनका बेहद छोटा सा बेडरूम (जिसमें सिर्फ एक बेड और एक अलमारी थी) देखकर हैरान रह गए थे। इस पर जवाब देते हुए सलमान खान ने अपने इस पैरानॉर्मल (असामान्य) अनुभव को साझा किया!
अलमारियां अपने आप खुलना,सलमान ने बताया कि जब वे कमरे में नहीं होते थे या बाथरूम में होते थे, तो उन्हें अलमारी के पल्ले अपने आप खुलने और उनके साथ छेड़छाड़ होने की आवाजें आती थींलाइट्स और म्यूजिक सिस्टम, कमरे की लाइटें अपने आप जलने-बुझने लगती थीं और कभी-कभी म्यूजिक सिस्टम भी खुद-ब-खुद चालू हो जाता था।
पीछे खड़े होने का अहसास,जब भी वे कमरे में म्यूजिक बजाते थे!उन्हें ऐसा महसूस होता था कि कोई ठीक उनके पीछे आकर खड़ा हो गया है। सलमान खान ने हंसते हुए साफ किया कि वे इस कमरे को पूरी तरह भूतिया (Haunted) नहीं कहेंगे क्योंकि उस शक्ति ने उन्हें कभी कोई नुकसान नहीं पहुँचाया। भाईजान ने अपने मजाकिया अंदाज में यह भी कह दिया कि, “अगर वह मौजूदगी किसी खूबसूरत महिला की है, तो वह सामने आ जाए!”!