पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान अष्टमी के दिन शराब की दुकानों और बार में बिक्री पर रोक रहेगी। पश्चिम बंगाल में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर राज्य सरकार ने कई अहम फैसले किए हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को घोषणा की कि महाअष्टमी के दिन पूरे राज्य में शराब की दुकानें और बार बंद रहेंगे।

इसके साथ ही दुर्गा पूजा और विसर्जन जुलूसों के दौरान डीजे बजाने पर भी पूरी तरह रोक रहेगी। मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा समितियों से त्योहार की पारंपरिक और धार्मिक भावना का ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूजा की मूर्तियों, पंडालों और थीम से किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए।
थीम आधारित पूजा की अनुमति रहेगी, लेकिन पूजा समितियों को थीम चुनते समय सावधानी बरतनी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मूर्ति, पंडाल और थीम ऐसी नहीं होनी चाहिए जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हों या सनातन परंपराओं को ठेस पहुंचे। सरकार ने पूजा से जुड़े आयोजनों के लिए सड़कों के इस्तेमाल पर भी कुछ पाबंदियां लगाई हैं। किसी भी राष्ट्रीय राजमार्ग को पूजा आयोजन के लिए बंद नहीं किया जा सकेगा।सरकार ने दुर्गा पूजा समारोह और विसर्जन जुलूसों के दौरान डीजे संगीत पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।