देश के सबसे बड़े छात्र संघ चुनाव दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) 2026 के नतीजों की घोषणा हो चुकी है। कड़े मुकाबले के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े छात्र संगठन ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय पैनल के महत्वपूर्ण पदों पर अपना परचम लहराया है।दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का परचम, यश डबास बने नए अध्यक्ष|
ABVP के उम्मीदवार यश डबास ने कुल 24,576 वोट हासिल कर प्रेसिडेंट (अध्यक्ष) पद पर ऐतिहासिक जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस समर्थित छात्र संगठन NSUI के प्रत्याशी विजय शंकर मीणा को पटखनी दी है रिया छावड़ी।बनीं सेक्रेटरी, सेंट्रल पैनल में ABVP का दबदबा अध्यक्ष पद के अलावा ABVP ने सेक्रेटरी (सचिव) पद पर भी एकतरफा जीत हासिल की है। ABVP की रिया छावड़ी को भारी मतों से सेक्रेटरी चुना गया है।
हालांकि, इस बार का मुकाबला बेहद त्रिकोणीय और दिलचस्प रहा। वाइस-प्रेसिडेंट (उपाध्यक्ष) पद पर एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत हासिल की।कोर्ट की पाबंदी के बीच शांतिपूर्ण जश्नदिल्ली हाईकोर्ट के कड़े निर्देशों के चलते इस बार नतीजों के बाद किसी भी तरह के ‘विक्ट्री जुलूस’ (विजय यात्रा) या हुड़दंग पर पूरी तरह पाबंदी लगाई गई है। नॉर्थ कैंपस के काउंटिंग सेंटर के बाहर सुरक्षा के बेहद पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जहां करीब 2,000 पुलिस और पैरामिलिट्री के जवान तैनात रहे।जीत के बाद ABVP कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और उन्होंने इसे ‘छात्र शक्ति और राष्ट्रवाद की जीत’ करार दिया है।