दिल्ली आने वाली मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, 10 अक्तूबर को सुबह चार से दोपहर दो बजे तक रोककॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के विरोध में 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का एलान किया है।

प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीजेपी ने दावा किया है कि देशभर में उसके कम से कम 10 हजार सदस्यों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है!जो मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें 9 अक्टूबर को दोपहर 2:00 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से चलेंगी!
10 अक्टूबर को सुबह 4:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली थीं, उन्हें उनके शुरुआती स्टेशन पर ही रद्द कर दिया गया है।स्टेशनों के आसपास भारी ट्रैफिक जाम की आशंका और संभावित विरोध प्रदर्शनों के चलते यह कदम उठाया गया है।
यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन की लाइव स्थिति या एनटीईएस (NTES) ऐप/रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें!