SIR के खिलाफ मुंबई में कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन,सभी की टीशर्ट पर गांधी की फोटो; गांधी देश की आत्मा, अंबेडकर रीढ़, नेहरू दिमाग, अभिजीत दीपके! CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा- जब भारत के प्रधानमंत्री अमेरिका जाते हैं, तब भी वहां कहा जाता है कि ये गांधी के देश से आए हैं। गांधी देश की आत्मा हैं, अंबेडकर रीढ़ की हड्डी और नेहरू दिमाग हैं। CJP के प्रवक्ता सौरभ दास ने मीडिया से कहा कि पूरे देश के युवा, युवा पीढ़ी, पिछली बार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए सब बाहर आए थे !और इस बार भी, ज्ञानेश कुमार…
Author: Hindi ki
आराधना मिश्रा ” को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा और अटकलें तेज हैं, लेकिन अभी तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा इसकी कोई आधिकारिक घोषणा (Official Announcement) नहीं की गई है! कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनने की खबरें आ रही हैं, और माना जा रहा है कि पार्टी किसी भी वक्त नई टीम और उनके नाम का आधिकारिक ऐलान कर सकती है। पार्टी 2027 के यूपी विधानसभा चुनावों से पहले एक महिला और ब्राह्मण चेहरे को आगे रखकर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है। मौजूदा अध्यक्ष अजय…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी जयंती के अवसर पर दिल्ली के राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी समाधि पर पुष्प चढ़ाए! प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह-सुबह राजघाट पहुंचकर बापू को नमन किया। इस दौरान उन्होंने सर्वधर्म प्रार्थना सभा में भी हिस्सालिया। पीएम मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा और करुणा की मिसाल था, और उनके विचारों से पूरा देश व दुनिया प्रेरित होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि देने के क्षणों को आप इस वीडियो में देख सकते हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की 157वीं जयंती…
यूपी में BJP की नई टीमों का ऐलान पिछड़ा वर्ग, महिला मोर्चा को जिम्मेदारी,बीजेपी ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन को धार देने के लिए अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और महिला मोर्चा की नई टीमों का ऐलान करने के साथ-साथ 98 नए जिला प्रभारियों की नियुक्ति की है।पार्टी संगठन और चुनावी तैयारियों से जुड़े! मोर्चों की नई टीमों का गठन, बीजेपी ने एससी, ओबीसी और महिला मोर्चा की नई प्रदेश टीमों की घोषणा की है, जिसमें विभिन्न जातियों और क्षेत्रों के संतुलन…
उत्तर प्रदेश के लिए 2080 करोड़ का मेगा प्लान तैयार, मुरादाबाद समेत 5 जिलों में हजारों आशियाने बनाएगी योगी सरकार ,यूपी रेरा ने लखनऊ समेत पांच जिलों में ,2086.06 करोड़ रुपये की 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं से 1873 आवासीय और व्यावसायिक इकाइयों का विकास होगा। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने लखनऊ सहित पांच जिलों में 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूर किया। इनमें 2086.06 करोड़ के निवेश के साथ 1873 आवासीय, व्यावसायिक इकाइयों का विकास होगा। यूपी रेरा की 215वीं अथारिटी बैठक मुख्यालय पर प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी की अध्यक्षता…
लगातार 8वें हफ्ते फिसला बाजार, मंदी के करीब निफ्टी आज 570 अंक नीचे बंद हुआ; 25 साल पहले लगातार 9 हफ्ते गिरा था! शेयर बाजार लगातार 8वें हफ्ते लाल निशान में बंद हुआ है। आज 1 अक्टूबर को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 570 अंक या 0.79% नीचे 71,910 पर बंद हुआ। निफ्टी में 198 अंक या 0.88% की गिरावट रही, ये 22,422 पर आ गया है। ऑटो और मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है।25 साल में गिरावट का सबसे लंबा दौर ,ये लगातार 8वां हफ्ता है जब बाजार लाल निशान में बंद हुआ है। ये पिछले 25…
यूपी में जल्द प्रदेश अध्यक्ष बदल सकती है कांग्रेस, अजय राय की जगह किसी नए चेहरे को मिलेगा मौका !उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पद से हटाकर किसी नए और युवा चेहरे को कमान सौंपने पर विचार कर रही है। नए यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और अजय राय के बीच अंदरूनी खींचतान चल रही है, जिसके चलते प्रभारी ने शीर्ष नेतृत्व से बदलाव की मांग की है। जिसमें वर्तमान विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ का नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि, पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 1 अक्टूबर 2026 को अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर लिए ।100 साल का ऐतिहासिक सफर, भारत में पहले ‘पब्लिक सर्विस कमीशन’ की स्थापना 1 अक्टूबर 1926 को हुई थी। सर रॉस बार्कर इसके पहले अध्यक्ष बने थे। इसकी नींव ‘ली कमीशन’ (1924) की सिफारिशों पर रखी गई थी। 1926 पब्लिक सर्विस कमीशन (Public Service Commission) 1937 फेडरल पब्लिक सर्विस कमीशन (Federal Public Service Commission) 1950 संविधान लागू होने के बाद 26 जनवरी 1950 को इसे वर्तमान नाम संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) मिला। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 315 से 323 तक इसके…
उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में 1 दिसंबर से जनगणना! इस बार रिटायर कर्मी संभालेंगे जिम्मेदारी, एक दिसंबर से घर-घर जनगणना का दौर शुरू हो जाएगा। 42 वर्ग किमी में फैले हल्द्वानी निगम को आबादी और घरों की संख्या के आधार पर ब्लाकों में बांटा जाएगा। 60 वार्डों वाले शहर में जनगणना को संपन्न करने के लिए करीब 1200 कार्मिकों की जरूरत है।इसके लिए पूर्व सैनिकों से सहयोग भी लिया जाएगा। सैनिक कल्याण विभाग से इस संबंध में वार्ता हुई है। जनगणना का हिस्सा बनने वाले जवानों को मानदेय के तौर पर 16 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रशिक्षण अवधि…
सोने की ईंट, बाइक्स, 6 करोड़ कैश लालबागचा राजा पर इस साल हुई धनवर्षा मुंबई के लालबागचा राजा पंडाल में इस बार भक्तों ने कुल 6 करोड़ 11 लाख 96 हजार हुई धनवर्षा! बप्पा के भक्तों ने गए सोने-चांदी के आभूषण चढ़ाए हैं। इस सबकी नीलामी में 1 किलो वजन की 24 कैरेट सोने की ईंट सबसे खास आकर्षणों में शामिल रही। एक अज्ञात भक्त की ओर से अर्पित इस सोने की ईंट की कीमत करीब 1 करोड़ 48 लाख रुपये बताई!लालबागचा राजा को मूल्यवान आभूषणों के साथ चढ़ाई 1 किलो सोने की ईंट,गदाएं, सोने की चैन, चांदी के हार…