राहुल और प्रियंका की कोशिश , चुनाव आयोग कआय दफ्तर की और जा सके!6 अक्टूबर 2026 को दिल्ली में चुनाव आयोग (EC) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी सांसदों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है।’INDIA’ गठबंधन के सांसदों ने चुनाव आयोग के दफ्तर (संसद मार्ग) की तरफ एक विरोध मार्च निकाला था। वे मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने मार्च को बीच में ही रोक दिया और विपक्षी नेताओं को हिरासत में ले लिया।
विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग द्वारा वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) और ‘फॉर्म 6’ में किए गए बदलावों के जरिए मतदाता सूची में हेरफेर और ‘मतदाता धोखाधड़ी’ की जा रही है राहुल गांधी का आरोप है कि बिहार और कर्नाटक जैसे राज्यों में बड़े पैमाने पर वोट चोरी हुए हैं या नाम हटाएगए!
पुलिस द्वारा मार्च रोके जाने के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य सांसद संसद मार्ग पर ही धरने पर बैठ गए। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर मुख्य चुनाव आयुक्त को संबोधित करते हुए लिखा, “ज्ञानेश, बहुत हुआ भाई। अब इस्तीफा देने का समय आ गया है।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को लेकर झूठ फैला रहे हैं और देश में अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा के अनुसार, ‘फॉर्म 6’ में कोई अवैध बदलाव नहीं हुआ है, बल्कि केवल एक डिक्लेरेशन जोड़ा गया है।