लंदन-शिकागो फ्लाइट 28 हजार फीट नीचे आई,पायलट ने इमरजेंसी अलर्ट भेजा, रास्ता बदलकर लंदन लौटी!ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA295 आयरलैंड के ऊपर उड़ान भरते समय कुछ ही मिनटों में करीब 28 हजार फीट नीचे आ गई। इस दौरान विमान ने 7700 इमरजेंसी कोड एक्टिव किया। इसके बाद फ्लाइट को शिकागो जाने के बजाय वापस लंदन की ओर मोड़ दिया गया। इमरजेंसी सिग्नल की वजह अभी सामने नहीं आई है।फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, विमान आयरलैंड के ऊपर करीब 9 हजार फीट की ऊंचाई तक आया था। 7700 कोड एयर ट्रैफिक कंट्रोल को विमान में सामान्य इमरजेंसी का संकेत देता है।…
Author: Hindi ki
थाईलैंड में बाढ़ से भारी तबाही, अब तक 31 लोगों की मौत, तेज आंधी और बारिश का अलर्ट! थाईलैंड में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है और 35 लाख से अधिक लोग प्रभावित थाईलैंड में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। आपदा रोकथाम और शमन विभाग के अनुसार, वीकेंड और सोमवार को हुई भारी बारिश से बैंकॉक में बाढ़ आ गई, जिससे सड़कें और इलाके पानी में डूब गए।पिछले हफ्ते कई दिनों की मूसलाधार बारिश के बाद कई इलाके जलमग्न हो गए थे। शहर के…
इंडिगो टिकट कल से महंगी, फ्यूल चार्ज बढ़ाया,घरेलू उड़ानों में ₹1300, इंटरनेशनल में ₹10,000 तक ज्यादा देने होंगे; !देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की फ्लाइट्स महंगी हो जाएंगी ! एयरलाइन ने घरेलू उड़ानों में ₹1300 तक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स में ₹10,000 तक एक्स्ट्रा फ्यूल चार्ज लगाने का ऐलान किया है। नई कीमतें 6 अक्टूबर रात 12:01 बजे से लागू होंगी।इंडिगो ने छह महीने में तीसरी बार फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया है। इससे पहले एयरलाइन ने इस साल 14 मार्च और फिर 1 अप्रैल को किराया बढ़ाया था। एयरलाइन के मुताबिक, यह फैसला एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) यानी जेट फ्यूल महंगा…
सोने के वायदा भाव में एक फीसदी की गिरावट, डॉलर की मजबूती से बढ़ा दबावछुट्टियों के कारण पिछले कारोबारी हफ्ते में 10 ग्राम सोने की कीमतों में करीब 2,887 रुपये या करीब 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। गांधी जयंती के मौके पर घरेलू कमोडिटी बाजार में कारोबार बंद था। मटीरियल कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव में करीब 1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे यह 1,49,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. मजबूत डॉलर इंडेक्स के कारण सोने के वायदा भाव पर लगातार दबाव बना हुआ है। एमसीएक्स पर दिसंबर का…
यूपी,राज्यसभा चुनाव के लिए यूपी के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी,भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इन चेहरों को मैदान में उतारा है!भाजपा के 8 उम्मीदवार ,धर्मपाल सिंह ,राधाकांत ओझा! प्रकाश पाल,विद्याशंकर सोनकर ,गोपी कृष्ण पांडेय ,प्रियंका सिंह रावत,राम प्रताप सिंह चौहान श्रुति गंगवार !बीजेपी यूपी की 8 राज्यसभा सीटों के लिए आज उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है. संभावित नामों में स्मृति ईरानी, बीएल वर्मा, हरीश द्विवेदी, कुमार विश्वास और दुर्विजय शाक्य चर्चा में हैं. 6अक्टूबर को नामांकन होगा. हालांकि बीजेपी…
हिमाचल में नवरात्र-दशहरा से पहले सैलानियों का सैलाब, पांच हजार से ज्यादा वाहन पहुंचे,त्रियुंड भी हुआ गुलजार धर्मशाला-मैक्लोडगंज में पर्यटन की रफ्तार तेज हो गई है। लंबे वीकेंड में 5 हजार से अधिक पर्यटक वाहन पहुंचने से सड़कों पर दबाव बढ़ा, जबकि मैक्लोडगंज के होटलों की ऑक्यूपेंसी 60 फीसदी से ऊपर पहुंच गई। अब पर्यटकों का रुझान त्रियुंड की ओर भी तेजी से बढ़ रहा है। गलू चेक पोस्ट पर पंजीकरण के लिए कतारें लग रही हैं। नवरात्र और दशहरा नजदीक होने से आने वाले दिनों में भीड़ और बढ़ने की संभावना है! हिमाचल प्रदेश में नवरात्र और दशहरा की…
सीईसी को निलंबित करने का अंतरिम आदेश देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार! सुप्रीम कोर्ट ने आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े मुकदमे की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं की बातों को ध्यान से सुनने के बाद चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हालांकि कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ किसी भी तरह का अंतरिम आदेश नहीं जारी किया। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि उसने मतदाता पंजीकरण के लिए इस्तेमाल होने वाले [फॉर्म-6 (Form 6)] में किसी भी संशोधन या बदलाव को मंजूरी नहीं दी है।भारत के मुख्य न्यायाधीश…
महाराष्ट्र में फिर कांपी धरती,हिंगोली जिले में 2.5 तीव्रता का आया भूकंप, 24 घंटे में तीसरी बार लगे झटके! महाराष्ट्र के हिंगोली में रविवार दोपहर 2.5 तीव्रता का भूकंपीय झटका दर्ज हुआ। 24 घंटे में यह तीसरा झटका है। इससे पहले 3.3 और 4.5 तीव्रता के झटके आए थे। किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। क्षेत्र में छह साल से भूकंपीय गतिविधियां जारी हैं। तीसरा झटका, रविवार दोपहर 1:31 बजे रिक्टर स्केल पर 2.5 तीव्रता का यहझटका औंढा नागनाथ तहसील के सिद्धेश्वर और दुधाला गांवों के बीच महसूस किया गया।पिछले झटके,पहलाझटका,सुबह 7:46 बजे, तीव्रता 3.3, केंद्र…
टैक्स अधिकारियों से छिनेगा गिरफ्तारी का अधिकार,अब बिना कोर्ट-ऑर्डर अरेस्ट नहीं कर पाएंगेGST कानून में सुधार की तैयारी!जीएसटी काउंसिल 7 अक्टूबर को होने वाली अपनी बैठक में देश के इनडायरेक्ट टैक्स सिस्टम में बड़े सुधारों को मंजूरी दे सकती है। नए प्रस्ताव के तहत टैक्स अधिकारियों से सीधे गिरफ्तार करने का अधिकार वापस लेने और फर्जीवाड़े के आपराधिक मामलों की सीमा बढ़ाने की तैयारी है। सितंबर 2025 में हुए रेट रेशनलाइजेशन यानी GST दरों में बदलाव के बाद सरकार अब ‘नेक्स्ट-जनरेशन जीएसटी’ के तहत टैक्स प्रशासन को आसान बनाने और कारोबारियों को राहत देने पर काम कर रही है। जिसके…
तमिलनाडु समेत 4 राज्यों में उपचुनाव के लिए प्रचार खत्म,CM विजय ने धारापुरम में 40km लंबा रोड शो किया6 अक्टूबर को वोटिंग होगी!तमिलनाडु की मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों परउपचुनाव का प्रचार रविवार को खत्म हो गया। दोनों सीटें SC के लिए आरक्षित हैं और यहां पांचतरफा मुकाबला है। सत्तारूढ़ TVK के संस्थापकऔर मुख्यमंत्री जोसेफ सी. विजय ने धारापुरम में तीन घंटे से ज्यादा लंबा रोड शो किया।उन्होंने करीब 40 किमी की दूरी तय की और लोगों से छोटी मुलाकातें कीं।4 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में कुल 6 सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव हैं।इनमें तमिलनाडु की 2, पश्चिम बंगाल की 2…