Author: Hindi ki

कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी के एसआरसीसी में दिए भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश नीति, रक्षा, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और रोजगार समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पीएम अपना रिपोर्ट कार्ड खुद नहीं लिख सकते, इसे जनता तय करेगी। सिब्बल ने नीट में पेपर लीक, जंतर-मंतर पर छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई, महंगाई और जम्मू-कश्मीर की स्थिति को लेकर कई सवाल उठाए। राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि प्रधानमंत्री अपना रिपोर्ट कार्ड खुद नहीं लिख सकते, इसे जनता लिखेगी। एसआरसीसी में प्रधानमंत्री के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए सिब्बल ने कहा कि सरकार एक परीक्षा…

Read More

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को रविवार शाम सांस लेने में तकलीफ और बुखार की शिकायत के बाद दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। ख़बरों के अनुसार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री मांझी को शाम को एम्स के आपातकालीन विभाग में लाया गया। रात करीब नौ बजे उन्हें आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया। जीतन राम मांझी 3 सितंबर को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद पटना से व्हील चेयर पर दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। हालांकि, उस दौरान उनके निजी सहायक ने साफ किया कि केंद्रीय मंत्री की हालत गंभीर नहीं है।…

Read More

दक्षिण-पश्चिम जिला के सत्य निकेतन इलाके में 50 साल से अधिक पुरानी पांच मंजिला बिल्डिंग (ब्वायज पीजी) के रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक भरभराकर गिरने के बाद मलबे में फंसे छात्रों व मजदूरों के लिए एनडीआरएफ के अत्याधुनिक उपकरण और प्रशिक्षित रेस्क्यू कर्मी जिंदगी की उम्मीद बनकर सामने आए। मलबे के नीचे दबे लोगों की मौजूदगी का पता लगाने के लिए लाइफ डिटेक्टर, प्रशिक्षित खोजी कुत्ते, हाइड्रोलिक उपकरण और अन्य टेक्निकल इक्विपमेंट की मदद ली गई। मलबे में दबे लोगों तक पहुंचने और मलबे को हटाकर सुरक्षित रास्ता बनाने के लिए डायमंड चेन सा, हाइड्रोलिक जैक, काम्बी कटर और…

Read More

बिहार में अगले दो दिन कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आंधी-तूफान के साथ कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं।बिहार के कई जिलों में भारी बारिश से जनजीवन पर असर पड़ा है। मुंगेर समेत कई जगहों पर नदी किनारे वाले कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिन कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पटना स्थित मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, समस्तीपुर और सीतामढ़ी में…

Read More

बरेली जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को बारिश होने की संभावना जताई है। बरेली जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया…

Read More

इसमें 2 स्टूडेंट्स की मौत हो गई। वहीं, 3 गंभीर रूप से घायल हैं। जो इमारत गिरी वो 40-50 साल पुरानी थी। बिल्डिंग में हॉस्टल चलता था। चश्मदीदों के मुताबिक हादसे के वक्त छात्र कमरों में थे और बेसमेंट में खुदाई चल रही थी। 9 का रेस्क्यू कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में 20-25 कमरे थे और हर कमरे में 2 स्टूडेंट्स रहते थे। हादसे के वक्त अंदर 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। बिल्डिंग के मालिक का नाम आनंद बंसल है, जो गुरुग्राम में रहता है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया…

Read More

DMRC का अल्टीमेटम गुरुग्राम समेत NCR के स्टेशनों पर निगरानी बढ़ाई, पकड़े जाने पर होगी कार्यवाही । गुरुग्राम को समयपुर बादली से जोड़ने वाली दिल्ली मेट्रो की यलो लाइन के स्टेशनों पर हाल ही में कुछ इंफ्लुएंसर द्वारा मेट्रो के शीशों पर मोबाइल चिपकाकर वीडियो शूट करने के मामलों पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सख्त एडवाइजरी जारी की है। पिछले कुछ दिनों से इंस्टाग्राम पर एक नया रील्स चैलेंज ट्रेंड कर रहा है। इसमें इन्फ्लुएंसर ट्रेन के रुकने पर उसके बाहरी या अंदरूनी शीशे पर सक्शन कप या टेप की मदद से अपना महंगा स्मार्टफोन चिपका देते हैं। जैसे…

Read More

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ढहाए जाने के बाद नीचे कुआं मिला है। यह 20 फीट गहरा और डेढ़ मीटर चौड़ा है। कुआं स्लैब से ढंका था। प्रशासन ने कटर से पत्थर कटवाया तो कुआं दिखाई दिया। पुलिस ने इसे लोहे की चादर से ढंक दिया है, ताकि मलबा अंदर न जा सके हिन्दू पक्ष इसे प्राचीन पूज्य स्थल से जोड़ रहा है,वहीं मुस्लिम पक्ष इसे वजू के लिए सामान्य बता रहा है. ASI इसकी जांच करेगा.उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद पर हुई कार्रवाई के 24 घंटे बाद रविवार (6 सितंबर) को मलबा हटाने के दौरान…

Read More

न्यायाधीश पुष्पेंद्र भाटी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का सीजे बनाया गया। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को लेकर हुए विवाद के बाद यह फैसला लिया है। राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस पुष्पेंद्र भाटी को प्रमोट करते हुए जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। जस्टिस भाटी की पत्नी नूपुर भाटी भी राजस्थान हाईकोर्ट में न्यायाधीश हैं।सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 31 अगस्त को संजय के. अग्रवाल को सीजे बनाने की सिफारिश की थी। इसके बाद रविवार को राष्ट्रपति…

Read More

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 5 सितंबर, २०२६ को यूक्रेन की राजधानी कीव पर अगले तीन दिनों के लिए हमले को रोकने का आदेश दिया है. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के अनुसार यह फैसला ऐसे समय पर दिया गया है, जब अमेरिका के एक प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए मॉस्को के दौरे पर आने वाला है. रूसी न्यूज एजेंसी TASS के मुताबिक, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अमेरिका के विशेष प्रतिनिधियों स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर के साथ मुलाकात करने वाले हैं. वहीं, रूसी राष्ट्रपति पुतिन की तरफ से कीव पर हमले…

Read More