इस अवसर पर डॉ. कृष्णवीर चौधरी ने डॉ. इरशाद मदेपुर को भारतीय कृषक समाज, नूंह का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया और उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को निर्देश दिए कि नूंह-मेवात क्षेत्र में छोटे किसानों के समूह बनाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में काम किया जाए। साथ ही, युवाओं को कृषि से जोड़कर इस अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी गई। भारतीय कृषक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत सरकार की हाईपावर परचेज कमेटी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) के सदस्य डॉ. कृष्णवीर चौधरी ने किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी…
Author: Hindi ki
पीएम मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल किया। मेट्रो यात्रा के दौरान उन्होंने बच्चों और अन्य यात्रियों से बातचीत की। प्रधानमंत्री की मेट्रो यात्रा ने आम यात्रियों के रोजमर्रा के सफर को खास बना दिया। पीएम मोदी ने ट्रेन में मौजूद लोगों से बातचीत की और छात्रों से भी संवाद किया। इसके बाद वह एसआरसीसी के लिए रवाना हुए, जहां उन्हें शताब्दी समारोह को संबोधित करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स…
एसआरसीसी आज अपनी स्थापना के 100 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम सात बजे शताब्दी समारोह में शामिल हुए। वह 2013 के बाद करीब 13 साल में पहली बार एसआरसीसी लौट रहे हैं और इस बार प्रधानमंत्री के तौर पर पहुंचें। शिक्षक दिवस के मौके पर होने वाला यह कार्यक्रम शिक्षा और युवाओं के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स यानी एसआरसीसी का आज शताब्दी समारोह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम सात बजे समारोह में शामिल हुए। इस समारोह में शामिल होने के लिए पीएम…
यातायात समस्या से जूझ रही कालीन नगरी में शनिवार को उस समय ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई जब ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते रेलवे ने पकरी रेलवे फाटक बंद करा दिया। सुबह आठ बजे गेट बंद हुआ तो शाम पांच बजे खुला।भदोही में पकरी रेलवे फाटक आठ घंटे बंद रहने से पूरे शहर में भीषण जाम लग गया। ट्रैक मरम्मत के कारण सुबह से शाम तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। गजिया ओवरब्रिज से लेकर मेनरोड तकिया कल्लन शाह, स्टेशन रोड पर लिप्पन तिराहे से लेकर डाकघर तक वाहनों की कतार लगी रही। ओवरब्रिज व सर्विसलेन पर वाहनों की लंबी…
अहरौरा के भगौतीदेई क्षेत्र स्थित एक क्रशर प्लांट में शनिवार की दोपहर अचानक डग धंसने से चार श्रमिकों के मलबे में दबने की घटना सामने आई है। पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर श्रमिकों को बाहर निकाला गया लेकिन कोई भी जिंंदा नहीं बच सका।दोपहर में क्रशर प्लांट पर काम चल रहा था। इसी दौरान निर्माणाधीन डग में कार्य करते समय गिर गया। जिसमें चारों मजदूर दब गए। प्लांट संचालक पिंटू सिंह पिकअप से मलबे में दबे हुए चारों श्रमिकों को बाहर निकाल इलाज के लिए अन्यत्र इलाज के लिए लेकर चला गया। जहां चारों…
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट स्थित अवैध मस्जिद को बुलडोज़र से ध्वस्त कर दिया गया है. ये मस्जिद कलेक्ट्रेट परिसर में अंदर बनी थी, जिससे यहां की सुरक्षा को खतरा हो सकता था.यूपी में सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में 70 साल पुरानी मस्जिद ढहाई गई । शनिवार तड़के 4 बजे से 6 बुलडोजर मस्जिद को तोड़ने में जुटे हैं। एहतियात के तौर पर 5 कंपनी PAC, RAF और पुलिस के 200 जवान तैनात हैं। पुलिस किसी को मस्जिद के पास जाने नहीं दे रही हैं। मुस्लिम पक्ष की अपील ख़ारिज होने के बाद शुक्रवार को प्रशासन के द्वारा ये…
पुणे के ओल्ड सांगवी इलाके में दही हांडी कार्यक्रम के समापन के बाद लोहे का एक अस्थायी ढांचा अचानक गिरने से 45 वर्षीय महिला की मलबे में दबकर मौत हो गई, वहीं मुंबई में दही हांडी फोड़ने के लिए ऊंचे मानव पिरामिड बनाने के दौरान 22 गोविंदा घायल हो गए हैं।पुणे के ओल्ड सांगवी इलाके में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, विघ्नहर्ता मंडल द्वारा आयोजित दही हांडी कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद जब मजदूर लोहे के अस्थायी पंडाल को हटा रहे थे, तभी एक भारी हिस्सा 45 वर्षीय सलमा सलाउद्दीन पठान पर गिर गया।इस…
जीएसएलवी-एफ17 का सफल प्रक्षेपण भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए सामान्य उपलब्धि नहीं। इसरो की ताजा कामयाबी निश्चित ही आत्मविश्वास बढ़ाने वाली है, लेकिन जश्न मनाने का समय कम है। श्री हरिकोटा से शुक्रवार तड़के जीएसएलवी-एफ17 का सफल प्रक्षेपण भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए महज सामान्य उपलब्धि नहीं है। इस रॉकेट ने जियोसैट-1ए, यानी ईओएस-05 को उसकी निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर न केवल देश की पृथ्वी-अवलोकन क्षमता को विस्तार दिया, बल्कि एक ऐसे अभियान को भी उसके तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाया, जो लंबे समय से अनिश्चितता से गुजर रहा था। यह कामयाबी ऐसे वक्त में मिली है, जब 2025…
बोलीविया में शुक्रवार को एक सैन्य परिसर में हुए जोरदार विस्फोट ने भारी तबाही मचा दी 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल स्थानीय स्वास्थ्य निदेशक के अनुसार , हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हुए। हालांकि, मृतकों की संख्या बढ़कर 15 तक पहुंचने की आशंका जताई गई है। स्वास्थ्य निदेशक के अनुसार 62 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी और मृतकों की संख्या 15 तक पहुंच सकती है। घायल लोगों में से 14 को इलाज के लिए ला पाज के अस्पतालों में ले जाया गया।…
तेजस कार्यक्रम को लेकर एक तरफ उत्पादन बढ़ाने की तैयारी है, तो दूसरी तरफ तकनीकी चुनौतियां और देरी से चिंता बढ़ा रही हैं। एचएएल ने हर साल 24 विमान बनाने का लक्ष्य रखा है, लेकिन वायुसेना की संतुष्टि के स्तर तक काम पहुंचना अभी बाकी है। ऐसे में 180 विमानों के ऑर्डर के बावजूद सबसे बड़ा सवाल डिलीवरी की रफ्तार को लेकर है। अमेरिकी कंपनी जीई एयरोस्पेस ने तेजस मार्क-1ए के लिए तीन और एफ404-आईएन-20 इंजन सौंप दिए हैं। इंजनों की यह आपूर्ति सकारात्मक संकेत है, लेकिन वायुसेना को पहला तेजस मार्क-1ए लड़ाकू विमान कब मिलेगा, इसे लेकर तस्वीर अब…