अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी गतिविधियों और बाद में मंदिर निर्माण की प्रक्रिया के दौरान शरद शर्मा की मीडिया में लगातार मौजूदगी रही है। अब उनकी भूमिका को और बड़ी करने के कयास लगाए जा रहे हैं।श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में अब मीडिया और प्रचार की जिम्मेदारी को लेकर भी हलचल तेज हो गई है। विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा को ट्रस्ट में मीडिया प्रभारी की अहम जिम्मेदारी दिए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। शरद शर्मा को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास का करीबी और कृपापात्र…
Author: Hindi ki
प्रदेश के विभिन्न विभागों में काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों का एकीकृत रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। अभी कर्मचारियों से जुड़ी जानकारी अलग-अलग विभागों और आउटसोर्स एजेंसियों के स्तर पर रखी जाती है। यूपी के साढ़े तीन लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को प्रदेश की योगी सरकार ने सौगात दी है। आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी में 7 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम की वेबसाइट लॉन्च करने के साथ ही इसका लोगो लॉन्च किया और आउटसोर्स कर्मचारियों को चेक भी बांटे। इस अवसर पर उप…
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 2,700 रुपये लुढ़क कर 1.58 लाख रुपये के स्तर पर आया। पांच दिन में 8,900 रुपये की भारी गिरावट देखी गई । जानिए पीएम मोदी की अपील और अमेरिकी फेड की नीति का सोने पर असर।वैश्विक बाजारों में आई भारी बिकवाली और घरेलू मोर्चे पर बदले घटनाक्रमों के बीच मंगलवार को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत लगातार पांचवें दिन गिरते हुए 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गई। केवल एक दिन में सोने के…
बांग्लादेश सरकार ने ढाका के अमीनबाजार में कचरे से बिजली बनाने वाली चीनी कंपनी से 25 टका प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीदने का निर्णय लिया है। यह कीमत भारत से मिलने वाली बिजली से लगभग 127% अधिक है। बांग्लादेश का यह कदम तब सामने आया है जब भारत द्वारा बिजली सप्लाई चार्ज में मामूली बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर वहां आपत्ति जताई गई थी। यह चीनी प्रोजेक्ट 42 मेगावाट क्षमता का एक छोटा कचरा-से-ऊर्जा संयंत्र है।वजह, बांग्लादेश सरकार का तर्क है कि यह परियोजना मुख्य रूप से ढाका के बढ़ते कचरे की समस्या से निपटने के लिए है, न…
दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम बदला । राजधानी के कई इलाकों के साथ नोएडा के भी कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस से बड़ी राहत मिली है। बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है। तापमान में आई इस गिरावट से गर्मी से परेशान लोगों को काफी आराम मिला है। लक्ष्मी नगर, आईटीओ, नोएडा और गाजियाबाद समेत कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बारिश के कारण तापमान में कमी आई है और बुधवार को भी बादल छाए रहने तथा हल्की…
राजीव गांधी के नाम पर बनी यूनिवर्सिटी का मोहन यादव सरकार ने नाम बदल दिया है। इस यूनिवर्सिटी को 3 भागों में विभाजित करके 3 नई यूनिवर्सिटी तैयार की गई हैं, जो भोपाल, उज्जैन और जबलपुर को मिलेंगी।राजीव गांधी के नाम पर बनी यूनिवर्सिटी का मोहन यादव सरकार ने नाम बदल दिया है। अब भोपाल का राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तीन हिस्सों में बंटेगा। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय है। इसके अंदर 13 पाठ्यक्रम 585 संस्थान हैं। इसमें 3 लाख 83 हजार से ज्यादा विद्यार्थी पढ़ते हैं। भौगोलिक स्थिति के हिसाब से और लोगों को आसानी हो उसकी दृष्टि से हमारे…
पश्चिम बंगाल सरकार ने बाढ़, भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए विशेष ‘अर्जुन वाहिनी’ गठित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि पहले चरण में राज्य सैनिक बोर्ड के माध्यम से 200 पूर्व सैनिकों को इस विशेष बल में शामिल किया गया है। सभी चयनित कर्मी 40 वर्ष से कम उम्र के सेवानिवृत्त सैनिक होंगे । पहले चरण में 200 पूर्व सैनिकों को शामिल किया गया है। एनडीआरएफ की तर्ज पर प्रशिक्षित यह बल सुंदरबन और पहाड़ी क्षेत्रों में राहत-बचाव करेगा। प्रमुख को 40 हजार और सदस्यों को 25 हजार रुपये मासिक मानदेय…
एक मंच पर 3 विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास 40+ वाद्य यंत्रों के साथ प्रस्तुति,राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल मे भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एक ही मंच पर तीन विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में संगीत, सामूहिक गायन और शास्त्रीय कथक नृत्य के जरिए ‘वंदे मातरम’ को केंद्र में रखते हुए भारतीय संस्कृति और राष्ट्रभावना को प्रस्तुत किया जा रहा है। 40 से ज्यादा वाद्य यंत्रों से ‘वंदे मातरम’ की दी…
मंदाकिनी नदी के उफान पर होने के बीच चित्रकूट में आस्था की ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। बाढ़ के हालात के बीच रामघाट स्थित बड़ा मठ के पुजारी को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए डीएम और एसपी ने हाथ जोड़कर आग्रह किया, लेकिन पुजारी मंदिर छोड़कर जाने को तैयार नहीं हुए। पुजारी ने साफ कहा कि भगवान को बाढ़ के बीच अकेला छोड़कर वह कहीं नहीं जाएंगे। मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने रामघाट समेत बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार सुबह जिलाधिकारी…
केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें डाक के जरिए भेजे गए पत्र में जल्द हत्या किए जाने की चेतावनी दी गई है। पत्र में लिखा है, ‘आपको जल्द ही हार्डकोर आतंकियों द्वारा मार दिया जाएगा।’ धमकी सामने आने के बाद मामला सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है। चिराग पासवान को भेजे गए धमकी भरे पत्र में सीधे उनकी हत्या की चेतावनी दी गई है। पत्र भेजने वाले ने दावा किया है कि उन्हें जल्द ही हार्डकोर आतंकियों के हाथों…