Author: Hindi ki

बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने मुंबई में दो फूड एस्टेब्लिशमेंट के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं। वहीं, फूड सेफ्टी, साफ-सफाई और स्वास्थ्य मानकों के कथित उल्लंघन के मामले में दो अन्य एस्टेब्लिशमेंट के खिलाफ भी कार्रवाई का प्रस्ताव रखा गया है। महाराष्ट्र एफडीए ने मुंबई में फूड सेफ्टी और स्वच्छता मानकों के कथित उल्लंघन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए रॉयल पाल्म्स स्थित ईटक्लब ब्रांड्स प्राइवेट लिमिटेड और जरी मारी, कुर्ला वेस्ट स्थित रानी डाइट्स कंसल्टेंट एंड सर्विस प्रोवाइडर्स के फूड लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिए हैं। वहीं, चेंबूर…

Read More

अमेरिका ने 2 दिन बाद फिर ईरान पर हमला किया है। अमेरिकी सेना ने मंगलवार रात सिरिक, खुजस्तान, केश्म द्वीप और बंदर अब्बास में मिसाइल और ड्रोन स्ट्राइक की। ईरान के अनुसार इन हमलों में 19 लोगों की मौत हुई है, जबकि 68 लोग घायल हुए हैं।19 की मौत, 68 घायल; जवाब में जॉर्डन-बहरीन के अमेरिकी मिलिट्री बेस पर ईरानी स्ट्राइक । ईरान का दावा है कि सिरिक में एक शादी समारोह के दौरान मिसाइल गिरने से 5 लोगों की जान गई, जिनमें 4 साल का एक बच्चा भी शामिल है। वहीं खुजस्तान प्रांत में हुए हमले में 7 लोगों…

Read More

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और मजबूत करने के लिए रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को अपना पहला सीईओ नियुक्त किया है। अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वायुसेना में 43 वर्षों की देशसेवा के बाद श्रीराम मंदिर और रामभक्तों की सेवा का मौका मिलना उनके लिए भगवान राम का आशीर्वाद है। सैन्य पृष्ठभूमि से आने वाले एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा का विशाल प्रशासनिक अनुभव ट्रस्ट के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। अयोध्या में रोजाना आ रहे लाखों श्रद्धालुओं की सुगम दर्शन व्यवस्था, मंदिर परिसर के सुरक्षा प्रबंधन और ट्रस्ट के दैनिक कार्यों…

Read More

विशेष गहन पुनरीक्षण के तीसरे चरण में शामिल कई राज्यों ने अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने की तारीख आगे बढ़ा दी है। अलग-अलग कारणों का हवाला देते हुए राज्यों ने अंतिम सूची जारी करने की तारीख 11 से 28 दिन तक आगे बढ़ाई गई है। निर्वाचन आयोग ने 14 मई को 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर के तीसरे चरण की शुरुआत की थी। यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से 36.73 करोड़ मतदाताओं को शामिल करते हुए शुरू की गई थी। विशेष गहन पुनरीक्षण के तीसरे चरण में शामिल कई राज्यों में अंतिम मतदाता सूची जारी करने की…

Read More

रीवा-सीधी मार्ग के बदबार स्टैंड के पास पवन एक्सप्रेस बस और बल्कर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और करीब 20 लोग घायल हुए। लगभग 12 लोगों के मौत की भी खबर सामने आ रही है। पुलिस और राहत दल ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को संजय गांधी अस्पताल रीवा पहुंचाया। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 39 पर एक सड़क दुर्घटना हुई है। यह हादसा बदबार स्टैंड के पास हुआ है। सीधी की ओर से आ रही पवन एक्सप्रेस बस और रीवा की ओर से आ रहे बल्कर के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो…

Read More

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार यानी 2 सितंबर 2026 को लगातार तीसरे कारोबारी दिन गिरावट दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी भी 141.35 अंक टूटकर 23,914.45 के स्तर पर आ गया। डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे गिरकर 94.97 पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में मची बिकवाली और होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने की आशंकाओं ने भारतीय निवेशकों के हौसले पस्त कर दिए हैं, जिससे बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली।बुधवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 373.93 अंक या 0.49 प्रतिशत गिरकर 76,570.35 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान बाजार में इससे भी…

Read More

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ ) को लेकर निर्णय हो गया है। एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ट्रस्ट के सीईओ चुने गए हैं। बुधवार को अयोध्या की मणिरामदास छावनी में महंत नृत्यगोपालदास की अध्यक्षता में हुर्ठ ट्रस्ट की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। बैठक में ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ ही आमंत्रित सदस्य भी मौजूद रहे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक दो चरणों में होगी। पहले चरण की बैठक दोपहर दो बजे से प्रारंभ हो चुकी है। पहले चरण की बैठक में सीईओ पर चर्चा होगी। दूसरे चरण की बैठक…

Read More

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों से मंदिरों के लिए जमीन और स्थान जल्द तय करने को कहा है। अब तक 4,192 मंदिरों के प्रस्ताव मिले हैं और 967 मंदिरों का निर्माण पूरा हो चुका है।आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने राज्यभर में प्रस्तावित 5,000 मंदिरों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम और धर्मादा विभाग के अधिकारियों से मंदिरों के लिए स्थान जल्द से जल्द तय करने को कहा। समीक्षा बैठक के दौरान टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी मुद्दादा रवि चंद्र ने बताया कि 28 जिलों के 161 विधानसभा…

Read More

पटना समेत कई जिलों में पिछले 24 घंटे से रुक रुक कर हो रही है बारिश । कई जगहों पर जलजमाव हो गया है। गंगा भी उफान पर है। इस सप्ताह बारिश की स्थिति ऐसी ही रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। बिहार में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। बुधवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। पटना में मंगलवार दोपहर से ही रुक रुक कर बारिश हो रही है। बुधवार सुबह भी झमाझम बारिश हुई। आसमान में बादल छाए हैं। कई इलाकों में बारिश…

Read More

नेपाल में 26 अगस्त को आई बाढ़ की चेतावनी ,ग्लेशियर टूटने के करीब 38 मिनट बाद जारी की गई थी। बाढ़ से बचे लोगों का कहना है कि अलर्ट मिलने तक उनके पास सुरक्षित जगह पहुंचने का पर्याप्त समय नहीं था। कई लोगों ने कहा कि वे चेतावनी से ज्यादा किस्मत की वजह से बच पाए। काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्लेशियर टूटने और अचानक बाढ़ आने का खतरा लंबे समय से मौजूद था। इसके बावजूद इस जोखिम की लगातार निगरानी नहीं की गई।नेपाल की विनाशकारी बाढ़ में लापता हुए सूरज तिमिल्सिना का शव अब तक नहीं मिल सका…

Read More