तमिलनाडु मे दूध की खरीद कीमत में एक बार फिर 6 रुपये की बढ़ोतरी कर इसे ₹44 प्रति लीटर करने की घोषणा की है।तमिलनाडु विधानसभा में नियम 110 के तहत की गई इस स्वतः संज्ञान घोषणा का मुख्य उद्देश्य चारे और उत्पादन लागत में हो रही बढ़ोतरी के बीच दुग्ध उत्पादकों को संबल प्रदान करना है। महज 12 दिनों के भीतर सरकार द्वारा की गई यह दूसरी बढ़ोतरी है, जिसके बाद अब राज्य में दूध की खरीद कीमतों में कुल ₹6 प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है। इस ऐतिहासिक फैसले से राज्य के 3.16 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादकों…
Author: Hindi ki
राज्य में बालू की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में खान एवं भूतत्व विभाग तेज़ी से तैयारी कर रहा है। अगले महीने करीब डेढ़ सौ नए बालू घाटों से खनन शुरू होने की संभावना है।इनमें पीला बालू के 107 और उजला बालू के 54 घाट शामिल हैं। इन घाटों की बंदोबस्ती पूरी हो चुकी है। मुख्य रूप से भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, पटना, गया और जमुई जिले के घाटों से खनन शुरू होगा। राज्य में फिलहाल नदियों से बालू खनन पर रोक है। प्रत्येक वर्ष पर्यावरणीय गाइड लाइंस की वजह से 15 जून से 15 अक्टूबर तक बालू खनन पर रोक होती…
न्यूयॉर्क में आयोजित अहेड फोरम की ओर से आयोजित फेथ लीडर्स कॉन्फ़्रेंस में भागवत ने कहा कि सामाजिक और धार्मिक संगठन सार्वजनिक नीतियों और राजनीति को प्रभावित करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें इसकी शुरुआत समाज से करनी होगी, क्योंकि “राजनीति अब स्वार्थ का खेल बन गई है.”उन्होंने कहा कि मानवता की एकता की हिंदू अवधारणा में इस तरह किसी को बाहर करने की कोई जगह नहीं है. मोहन भागवत के इस बयान पर राजनीतिक और धार्मिक नेताओं की प्रतिक्रिया आना शुरू हो गई . इन लोगों का कहना है कि भागवत जो कह रहे हैं, उस पर देश में अमल…
पहाड़ों पर लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से मैदानी क्षेत्र में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। प्रयागराज में यमुना ने तेजी पकड़ ली है तो गंगा के जल स्तर में भी बढ़ोतरी हो रही है। दोनों नदियों की तेजी से शहर के एक दर्जन मुहल्लोंं के साथ ही किनारे के 100 से ज्यादा गांव बाढ़ के मुहाने पर आ गए हैं। सीडीओ, नगर आयुक्त, सभी एडीएम व एसडीएम,तहसीलदारों के साथ ही पीडब्ल्यूडी, विद्युत, जल संस्थान, जल निगम व पुलिस तथा पीएसी के अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के लिए निर्देशित किया गया है। रविवार…
गंडक नदी का जलस्तर रविवार को तेजी से बढ़ा, वाल्मीकिनगर बराज से 1.77 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। नेपाल और ऊपरी क्षेत्रों में बाढ़ के कारण जलस्तर में वृद्धि हुई, जिससे नदी किनारे सतर्कता बढ़ाई गई है। वहीं शाम छह बजे तक डिस्चार्ज बढ़कर 1,77,800 लाख क्यूसेक पहुंच गया। यानी दस घंटे में डिस्चार्ज में 53,800 क्यूसेक की वृद्धि हुई। सुबह बराज के अपस्ट्रीम का जलस्तर 354.40 फीट दर्ज किया गया था, जो शाम छह बजे बढ़कर 356.30 फीट हो गया। इस तरह जलस्तर में 1.90 फीट की वृद्धि हुई।वहीं डाउनस्ट्रीम का जलस्तर भी सुबह के 351.60 फीट से…
रुद्रपुर में बुधवार को निकाले गए बारावफात जुलूस के दौरान, रामपुर निवासी मौलाना मुजीब ने हजारों की भीड़ के सामने, उत्तराखंड सरकार पर मदरसे बंद कराने का आरोप लगाते हुए भड़काऊ भाषण दिया था। उक्त धमकी भरा बयान वायरल होते ही, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाते हुए, दो टूक कहा कि उत्तराखंड कोई पाकिस्तान नहीं है, बल्कि इसकी पहचान देवभूमि के रूप में रही है और आगे भी रहेगी। रुद्रपुर में बारावफात जुलूस के दौरान भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मौलाना मुजीब को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीएम धामी ने इस पर कड़ा रुख अपनाते…
खलीलाबाद-बहराइच नई रेल लाइन परियोजना ने गति पकड़ ली है, जिसके पहले चरण में 19 किलोमीटर ट्रैक के लिए मिट्टी भराई का काम लगभग पूरा हो गया है।लंबे समय से प्रतीक्षित खलीलाबाद-बहराइच नई रेल लाइन परियोजना के निर्माण कार्य ने अब गति पकड़नी शुरू कर दी है। बांसी तहसील में करमा से गौरी तक करीब 19 किलोमीटर हिस्से में मिट्टी डालने और भराई का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। परियोजना के प्रथम चरण में 54 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का निर्माण होना है। इसके लिए ट्रैक बिछाने से पहले रेलवे लाइन के लिए जमीन को तैयार करने का काम…
दिल्ली से हिमाचल प्रदेश का हवाई सफर हुआ सस्ता, मात्र 3000 रुपये में मिल रहा टिकट, बरसात के कारण दिल्ली-हिमाचल हवाई किराया हुआ कम।दिल्ली से कांगड़ा के लिए टिकट अब मात्र 3000 रुपये में। स्पाइसजेट और इंडिगो दे रही हैं नियमित सस्ती सेवाएं। दिल्ली से हिमाचल प्रदेश का हवाई सफर हुआ सस्ता । बरसात और मौसम बिगड़ने के कारण इन दिनों गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डे से दिल्ली का हवाई किराया काफी कम हुआ है। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। कुछ दिन पहले कांगड़ा हवाई अड्डे से दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को 14 से 15 हजार रुपये…
बुलंदशहर में 30 करोड़ से होगा 20 संपर्क मार्गों का होगा कायाकल्प,शासन ने सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण व नवनिर्माण के एस्टीमेटों को स्वीकृति प्रदान कर धनराशि जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।ग्रामीण सड़कों के नेटवर्क को मजबूती देने के लिए संपर्क मार्गो के नवनिर्माण के एस्टीमेट को स्वीकृति प्रदान कर धनराशि जारी कर दी है। लोक निर्माण विभाग अब टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराएगा। शासन ने शुरूआत में जनपद के 20 गा्रमीण संपर्क मार्गो के नवनिर्माण के लिए 30 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृति प्रदान कर दी है। साथ ही 10 करोड़ रुपये की…
बॉम्बे हाईकोर्ट की कोल्हापुर बेंच ने फैसला सुनाया है कि महिला का कंधा पकड़ना या धक्का देना यौन उत्पीड़न नहीं माना जाएगा, जब तक कि इसमें यौन इरादा शामिल न हो।बॉम्बे हाईकोर्ट की कोल्हापुर बेंच ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि किसी महिला का कंधा पकड़ना, दबाना या उसे धक्का देना, भले ही इससे उसे शर्मिंदगी महसूस हुई हो, भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 354A के तहत यौन उत्पीड़न नहीं माना जाएगा। चिन्मय गायकवाड़ के अनुसार, न्यायमूर्ति अभय मंत्री की एकल पीठ ने गिरीश नगोंडा पाटिल के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को आंशिक रूप से रद्द कर दिया. यह…