4000 से अधिक अभ्यर्थी जेआरएफ के लिए चयनित,नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शुक्रवार देर रात विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) के 84 विषयों के नतीजे घोषित कर दिए। इसमें 4000 से अधिक अभ्यर्थी जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए चयनित हुए हैं।नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने देर रात विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) के 84 विषयों के नतीजे घोषित कर दिए। इसमें 4000 से अधिक अभ्यर्थी जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए चयनित हुए हैं।एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “84 विषयों में परीक्षा देने वाले 6.07 लाख उम्मीदवारों में से 97,000 से अधिक ने पीएचडी में…
Author: Hindi ki
एक संयुक्त बयान के अनुसार, यह संवाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच मार्च 2026 में नई दिल्ली में हुई बैठक के दौरान द्विपक्षीय आर्थिक और वित्तीय सहयोग को मजबूत करने के लिए किए गए वादे पर आधारित है। भारत और कनाडा द्विपक्षीय आर्थिक और वित्तीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए 2026 के अंत तक एक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर बातचीत समाप्त करने और जल्द से जल्द द्विपक्षीय निवेश संधि पर चर्चा शुरू करने की योजना बना रहे हैं। टोरंटो में आयोजित आर्थिक और वित्तीय संवाद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कनाडा के…
SCO समिट समेत रक्षा और व्यापार पर होगा फोकस,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त से 1 सितंबर तक उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा करेंगे, जहां वे 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।इस दौरान वे प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगे और 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। किर्गिस्तान के बिश्केक में 31 अगस्त से एक सितंबर तक होने वाले एससीओ शिखर सम्मेलन में, मोदी सुरक्षा, कनेक्टिविटी और अवसरों के मामले में भारत की प्राथमिकताओं पर जोर देंगे और शिखर सम्मेलन के दौरान एससीओ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। प्रधानमंत्री किर्गिस्तान में छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह…
नेपाल में भयानक बाढ़ के बाद से इंफोसिस की सहायक कंपनी इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज के प्रमुख लैक्स गोपिसेट्टी लापता । कंपनी के अनुसार वह निजी यात्रा पर नेपाल गए थे। इंफोसिस के अनुसार उसकी सहायक कंपनी इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज के प्रमुख लैक्स गोपीसेट्टी नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद से संपर्क में नहीं हैं। इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज, सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी इंफोसिस की सहायक कंपनी है। यह कंपनी मुख्य रूप से अमेरिका और कनाडा के सरकारी क्षेत्र के लिए काम करती है। इंफोसिस कंपनी ने के अनुसार इस समय उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता उनकी सुरक्षा और सेहत सुनिश्चित करना…
दिल्ली-NCR में CNG की कीमत ₹3.89 प्रति किलो बढ़ गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के मुताबिक, नई कीमत शनिवार सुबह 6 बजे से लागू होगी। इसके बाद दिल्ली में CNG ₹83.09 से बढ़कर ₹86.98 प्रति किलो हो जाएगी। इस बार कीमत बढ़ाने की मुख्य वजह LNG की बढ़ती आयात लागत, अंतरराष्ट्रीय गैस कीमतों में तेजी और CNG की बढ़ती मांग है। इससे पहले मई में पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कीमतों में तेजी के चलते IGL ने 10 दिनों के भीतर चार फेज में CNG के दाम कुल ₹6 प्रति किलो बढ़ाए थे।नई कीमतों के बाद नोएडा और…
उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, हिमाचल में 70 सड़कें बंद,50 हजार से ज्यादा घर डूबे बिहार के खगड़िया और चंपारण समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। नेपाल में आई बाढ़ से बिहार के 8 जिलों में हाई अलर्ट है। गंगा और गंडक खतरे के निशान से ऊपर हैं। कोसी और बागमती नदियां भी उफान पर हैं। यहां 50 हजार से ज्यादा घर पानी में डूबे हैं। उत्तराखंड के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, गुरुवार को चमोली…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान का टायर फट गया।बिलासपुर के बिलासा एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया. यहां दिल्ली से आई एलायंस एयर की फ्लाइट का रनवे पर उतरते समय अचानक टायर फट गया. अलायंस एयर की फ्लाइट 9I613 (VT-UDA) जब दिल्ली से बिलासपुर पहुंची तभी यह हादसा हुआ। विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई। राहत की बात यह है कि हादसे में किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है. विमान में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं. यह फ्लाइट दिल्ली से उड़कर बिलासपुर पहुंची थी. लैंडिंग के वक्त…
आजादी के बाद पहली बार हो रही जाति जनगणना पर कांग्रेस को सहयोगी दलों का साथ नहीं मिल रहा है। जाति जनगणना कराने के तरीके पर कांग्रेस हुई आक्रमक । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर जनगणना में ओबीसी जातियों को गिनने के तरीके पर आपत्ति जताई है, लेकिन कांग्रेस के सहयोगी दलों की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे है। हैरानी की बात तो यह हैं की ओबीसी की राजनीति करने वाली पार्टियों ने भी इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है। दरअसल जातियों की गणना…
रक्षा बंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और एक-दूसरे की रक्षा करने के संकल्प का त्योहार है। हर साल की तरह इस साल भी पीएम मोदी ने स्कूल में पढ़ने वाली छोटी बच्चियों से राखी बंधवाई। इस दौरान वह बच्चों के साथ मजेदार गपशप करते भी नजर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने आवास 7, लोक कल्याण मार्ग में स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ हंसी-मजाक, हाई-फाइव और बातचीत की। पीएम मोदी ने बच्चों के साथ विशेष रक्षा बंधन समारोह की झलकियां भी शेयर की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…
भारत अमेरिकी जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइल सिस्टम खरीदने की तैयारी में है। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इसकी पुष्टि करते हुए इसे भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों में बड़ा कदम बताया। नई दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने के मकसद से अमेरिकी विदेश विभाग ने पिछले साल नवंबर में भारत को FGM-148 जैवलिन हथियार सिस्टम बेचने की मंजूरी दी थी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि भारत कितने जैवलिन सिस्टम खरीदेगा भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि भारत लड़ाई में परखा हुआ ‘जैवलिन’ खरीदने की योजना बना रहा है। यह एक ऐसा एंटी-टैंक हथियार सिस्टम…