Author: Hindi ki

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, हिमाचल में 70 सड़कें बंद,50 हजार से ज्यादा घर डूबे बिहार के खगड़िया और चंपारण समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। नेपाल में आई बाढ़ से बिहार के 8 जिलों में हाई अलर्ट है। गंगा और गंडक खतरे के निशान से ऊपर हैं। कोसी और बागमती नदियां भी उफान पर हैं। यहां 50 हजार से ज्यादा घर पानी में डूबे हैं। उत्तराखंड के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, गुरुवार को चमोली…

Read More

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान का टायर फट गया।बिलासपुर के बिलासा एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया. यहां दिल्ली से आई एलायंस एयर की फ्लाइट का रनवे पर उतरते समय अचानक टायर फट गया. अलायंस एयर की फ्लाइट 9I613 (VT-UDA) जब दिल्ली से बिलासपुर पहुंची तभी यह हादसा हुआ। विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई। राहत की बात यह है कि हादसे में किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है. विमान में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं. यह फ्लाइट दिल्ली से उड़कर बिलासपुर पहुंची थी. लैंडिंग के वक्त…

Read More

आजादी के बाद पहली बार हो रही जाति जनगणना पर कांग्रेस को सहयोगी दलों का साथ नहीं मिल रहा है। जाति जनगणना कराने के तरीके पर कांग्रेस हुई आक्रमक । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर जनगणना में ओबीसी जातियों को गिनने के तरीके पर आपत्ति जताई है, लेकिन कांग्रेस के सहयोगी दलों की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे है। हैरानी की बात तो यह हैं की ओबीसी की राजनीति करने वाली पार्टियों ने भी इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है। दरअसल जातियों की गणना…

Read More

रक्षा बंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और एक-दूसरे की रक्षा करने के संकल्प का त्योहार है। हर साल की तरह इस साल भी पीएम मोदी ने स्कूल में पढ़ने वाली छोटी बच्चियों से राखी बंधवाई। इस दौरान वह बच्चों के साथ मजेदार गपशप करते भी नजर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने आवास 7, लोक कल्याण मार्ग में स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ हंसी-मजाक, हाई-फाइव और बातचीत की। पीएम मोदी ने बच्चों के साथ विशेष रक्षा बंधन समारोह की झलकियां भी शेयर की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

Read More

भारत अमेरिकी जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइल सिस्टम खरीदने की तैयारी में है। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इसकी पुष्टि करते हुए इसे भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों में बड़ा कदम बताया। नई दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने के मकसद से अमेरिकी विदेश विभाग ने पिछले साल नवंबर में भारत को FGM-148 जैवलिन हथियार सिस्टम बेचने की मंजूरी दी थी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि भारत कितने जैवलिन सिस्टम खरीदेगा भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि भारत लड़ाई में परखा हुआ ‘जैवलिन’ खरीदने की योजना बना रहा है। यह एक ऐसा एंटी-टैंक हथियार सिस्टम…

Read More

स्वाइन फ्लू से राजधानी लखनऊ में पहली मौत हुई है। इंदिरा नगर की रहने वाली महिला में जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। अब परिवार के लोगों पर नजर रखी जा रही है। राजधानी लखनऊ में स्वाइन फ्लू जानलेवा हो चुका है। स्वाइन फ्लू से ग्रस्त महिला की बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान बलरामपुर अस्पताल में मौत हो गई। महिला की निजी केंद्र से हुई आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव थी। महिला को कुछ दिन पहले सर्दी-जुकाम, बुखार और सांस लेने में तकलीफ हुई थी। परिवारीजनों ने पहले निजी अस्पताल में इलाज कराया। लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।…

Read More

नेपाल पुलिस ने एक बार फिर अलर्ट जारी करते हुए कहा कि तिब्बत की तरफ पानी का बांध फिर टूटने की सूचना मिली है। पुलिस ने सुरक्षा कर्मियों, बचाव एवं राहत कार्यों में जुटे कर्मियों और आम लोगों से तत्काल सतर्क रहने की अपील की है। नेपाल पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि तिब्बती क्षेत्र में पानी का बांध फिर टूटने की जानकारी मिली है। इसके मद्देनजर सभी सुरक्षा कर्मियों, बचाव एवं राहत अभियान में शामिल लोगों और आम नागरिकों को तत्काल सतर्क रहने तथा सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है।पुलिस ने लोगों से आसपास मौजूद…

Read More

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा है कि राहुल गांधी जल्द कर्नाटक का दौरा कर सकते हैं। दोनों नेताओं के बीच राज्य, देश और कांग्रेस से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। वहीं मंत्री बी. नागेंद्र के इस्तीफे पर पार्टी करेगी फैसला। शिवकुमार ने नागेंद्र का बचाव करते हुए भाजपा पर मामले को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के अनुसार दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की और राज्य, देश तथा कांग्रेस से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के दौरे के दौरान कर्नाटक सरकार गिग वर्कर्स…

Read More

प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के बिल में सितंबर माह में 7.93 फीसदी की कमी होगी। इस संबंध में पावर कार्पोरेशन ने आदेश जारी किए । इससे उपभोक्ताओं को करीब 604 करोड़ का फायदा होगा। बिजली उपभोक्ताओं को सितंबर में बिजली के बिल से अब तक की सबसे ज्यादा राहत मिल सकती है। जून में 10 प्रतिशत ज्यादा बिजली का बिल देने वाले उपभोक्ताओं को जुलाई में जहां 4.43 प्रतिशत व अगस्त में 2.92 प्रतिशत कम बिल देना पड़ा। एफपीपीसीए के तहत जून माह के ईंधन अधिभार शुल्क में कमी को देखते हुए अगस्त के बिजली बिल पर सितंबर में सभी…

Read More

यूपी के कानपुर में ट्रेनिंग विमान हुआ क्रैश । हादसे में पायलट और ट्रेनी की हुई मौत । जैसे ही विमान ने उड़ान भरी थी। उड़ान के महज 20 मिनट बाद गंगा बैराज के पास 5 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल से टकराकर खेत में जा गिरा। उड़ान के दौरान अचानक विमान में जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद विमान अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई। कानपुर में गुरुवार दोपहर उड़ान भर रहा एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट अचानक हादसे का शिकार हो गया। हादसे में 2 पायलटों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गुजरात…

Read More