रेलवे ने दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन सितंबर से नवंबर तक 13-13 फेरों के लिए बढ़ा दिया है। इससे गुजरात और पश्चिमी राज्यों से बिहार व बंगाल लौटने वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट और सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी। आगामी त्योहारों के मद्देनज़र दुर्गा पूजा, दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान यात्रियों की संभावित भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने दो जोड़ी प्रमुख स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को जारी रखने का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन के इस फैसले से परदेस से घर लौटने…
Author: Hindi ki
ITBP गोलचक्कर से नट की मढ़ैया तक का सफर होगा आसान ।खत्म होगा जाम का झंझट, ITBP से नट की मढ़ैया तक सफर होगा आसान, एच्छर T-प्वॉइंट बंद। ग्रेटर नोएडा में आइटीबीपी गोलचक्कर से नट की मढ़ैया तक करीब चार किलोमीटर सड़क को छह लेन का बनाया जाएगा। इससे व्यस्त समय में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।इसके लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद वर्षा ऋतु समाप्त होते ही काम शुरू किया जाएगा। सेक्टर पाइ-एक के समीप स्थित ITBP गोलचक्कर से नट की मढ़ैया तक करीब चार किलोमीटर लंबी सड़क…
IMD ने दक्षिण उत्तर प्रदेश पर बने लो प्रेशर एरिया के कारण राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दक्षिण उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बने लो प्रेशर एरिया और मानसून के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में 22 सेमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली में 12 सेमी बारिश दर्ज की गई है।उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 26 और 27 अगस्त को…
नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचा दी। तिब्बत की दिशा से भोटेकोशी नदी में अचानक पानी का तेज बहाव आया जिसमें कई इलाके चपेट में आ गए। ख़बरों के अनुसार अब तक 55 लोगों की मौत की खबर है। नेपाल के पर्यटन विभाग केअनुसार 500 से ज्यादा लोगों का पता नहीं चल रहा है। इनमें 105 भारतीय समेत 291 विदेशी पर्यटक बताये जा रहे हैं। ख़बरों के अनुसार एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। जिस ग्लेशियल झील के फटने से अचानक बाढ़ आई थी, वहां अभी…
मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बुधवार को कहा, ‘कर्नाटक के सरकारी कार्यक्रमों में अब वंदे मातरम के सिर्फ शुरुआती दो पैरा ही गाए जाएंगे।’भाजपा तुष्टीकरण की राजनीति करती हैउन्होंने कहा कि 15 अगस्त के कार्यक्रम में उनकी जानकारी के बिना पूरा वंदे मातरम गाया गया था। यह भी कहा कि वे अपनी पार्टी की विचारधारा में विश्वास रखते हैं। पार्टी के फैसले पर कायम रहेंगे। यह फैसला 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम गान को लेकर हुए विवाद के बाद आया। भाजपा ने कांग्रेस पर वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाया था। वंदे मातरम को लेकर भाजपा और…
यूपी में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर की हत्या हमलावरों ने जिम से निकलते वक्त सिर में गोली मारी पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे थे,यूपी के शामली में बुधवार शाम यूट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की जिम के बाहर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उन पर 18 राउंड फायरिंग की। एक गोली उनके सिर पर लगी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की पहचान की कोशिश कर रही है। अंकित अपने गाने ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’…
दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी, जिसका आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है। इस योजना के तहत डिजिटल वॉलेट के माध्यम से राशि प्राप्त करने का विकल्प है और इसके उपयोग पर कुछ प्रतिबंध भी लागू होंगे। दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई दिल्ली लक्ष्मी योजना राजधानी की पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इस योजना का उद्देश्य परिवार की सबसे बड़ी महिला को आर्थिक मजबूती देना है। आयु 21 से 60 वर्ष के बीच और परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये…
मध्यप्रदेश में अंत्योदय परिवारों को राशन दुकानों से 20 रुपए किलो मिलने वाली चीनी पिछले 5 महीने से बंद है। करीब 14 लाख अंत्योदय परिवार हुए प्रभावित । पहले इन्हें गेहूं और चावल के साथ एक किलो चीनी 20 रुपए में मिलती थी। अब चीनी नहीं मिलने से परिवारों को बाजार से खरीदना पड़ रहा है। अधिकारियों के अनुसार केंद्र की सब्सिडी 31 मार्च के बाद बंद हो गई। इसके बाद बिना सब्सिडी चीनी उपलब्ध कराना राज्य सरकार के लिए महंगा पड़ रहा था, इसलिए वितरण रोक दिया गया। बाजार में चीनी की कीमत करीब 70 रुपए किलो तक पहुंचने…
राजस्थान के हनुमानगढ़ में ट्रैक्टर रैली निकाल रहे किसानों ने बुधवार को पुलिस के बैरिकेड्स तोड़ दिए। किसान अटल भूजल योजना के तहत निर्मित डिग्गियों की बकाया अनुदान राशि का लंबे समय से भुगतान नहीं होने से नाराज थे। हनुमानगढ़ में बुधवार को एक ट्रैक्टर रैली निकाल रहे किसानों ने पुलिस के लगाए बैरिकेड तोड़ दिए और उनकी पुलिसकर्मियों के साथ झड़प हुई। आंदोलनकारी किसान ‘अटल भूजल योजना’ के तहत खेत में बनाई डिग्गियों के लिए बकाया अनुदान राशि में कथित देरी के विरोध में यह रैली निकाल रहे थे। यह रैली धान मंडी बाजार से शुरू हुई।प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड…
तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचाई । भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से टिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाके में कई घरों को नुकसान पहुंचा है।बाढ़ की चपेट में रसुवा का एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट भी आ गया और वह बह गया। नेपाल पुलिस के मुताबिक, अब तक 31 लोगों की मौत की खबर है। बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में लोग लापता हैं। 384 लोगों का पता नहीं चल रहा है। इनमें 291 विदेशी पर्यटक हैं जिसमें 105 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। लापता भारतीयों में ज्यादातर तिब्बत में कैलाश मानसरोवर यात्रा के…